LSG vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल मे टॉप पर पहुंची लखनऊ सुपरजाइंट्स – IPL 2023 का 10 वा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया। जिसमें लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 5 विकेट से यह मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना पाई तो वही जवाब में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 127 रन बनाकर यह मैच 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।
बता दें कि मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस दौरान सलामी बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह ने 26 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 31 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह कुणाल पांड्या की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वहीं मैच में राहुल त्रिपाठी ने 41 गेंदों पर 35 रन तथा वाशिंगटन सुंदर ने 28 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेली। वहीं इसके अलावा अब्दुल समद ने 10 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 21 रनों की पारी खेली।
हालांकि इन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी खिलाड़ी मैच में दहाई का अंक नहीं छु पाया। वही मैच में कप्तान एडन मार्करम और गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बिना अपना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 7 गेंदों पर 8 रन बनाकर कुणाल पांड्या की गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को अपना कैच थमा बैठे। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से कुणाल पांड्या ने 3 विकेट चटकाए वही अमित मिश्रा को दो तथा यश ठाकुर और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली।
122 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से काईल मेयर्स ने 14 गेंदों पर 13 रन बनाए। वहीं कप्तान केएल राहुल ने भी 31 गेंदों पर 4 चौके लगाते हुए 35 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह आदिल राशिद की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वहीं मैच में दीपक हुड्डा ने 8 गेंद पर 7 तथा कुणाल पांड्या ने 23 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। वहीं इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 13 गेंदों पर नाबाद 10 तथा निकोलस पूरन ने 6 गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।
बता दें कि लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 16 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आदिल राशिद ने दो विकेट चटकाए तो वही उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार और फजलक फारूकी के नाम एक-एक सफलता रही। वही इस मैच में जीत के बाद लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है







