गुजरात बनाम कोलकाता मैच में कोलकाता ने 3 विकेट से जीता मैच, रिंकू सिंह ने लगाए लगातार 5 छक्के – 9 अप्रैल को आईपीएल का डबल हैडर मुकाबला आयोजित किया जा रहा है। जिसके पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। वहीं रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात को 3 विकेट से हरा दिया है। बता दे कि मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस दौरान गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। वही जवाब में कोलकाता ने आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज कर ली।
बता दे कि आज के मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद नहीं थे। जिनकी गैरमौजूदगी में राशिद खान ने टीम की कमान संभाली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे गुजरात टाइटंस की ओर से सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने 17 गेंदों पर 17 रन बनाए। वहीं शुभमन गिल ने भी 31 गेंदों पर 39 रन बनाए। इस दौरान शुभमन गिल ने 5 चौके भी लगाए। वही साईं सुदर्शन ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली इस दौरान साईं सुदर्शन ने 38 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 53 रन बना डाले। वहीं मैच में अभिनव मनोहर ने 8 गेंदों पर 14 रन बनाए तो वही विजय शंकर ने 24 गेंद पर 262 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 63 रन बना डाले। इस दौरान विजय शंकर के बल्ले से चार चौके और पांच छक्के भी देखने को मिले। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नारायण ने तीन तो वही सुयश शर्मा ने 1 विकेट चटकाया।
204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज से रहमानूल्लाह गुरबाज ने 12 गेंद पर 15 रन बनाए। हालांकि फिर वह मोहम्मद शमी की गेंद पर यश दयाल को अपना कैच थमा बैठे। नारायण जगदीशन ने 8 गेंद पर एक चौका लगाते हुए 6 रन बनाए वही मैच में वेंकटेश अय्यर ने बेहतरीन अंदाज में प्रदर्शन किया इस दौरान वेंकेटेश अय्यर ने 40 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के लगाते हुए 83 रन बना डाले। वही कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने 29 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। बता दे कि दोनों ही खिलाड़ियों का विकेट अलजारी जोसेफ को मिला। वहीं इसके अलावा मैच में राशिद खान ने बेहतरीन अंदाज में गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली। इस दौरान उन्होंने आंद्रे रसैल 1 रन तथा सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर बिना अपना खाता खोले आउट किया।
एक समय में ऐसा लग रहा था कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम यह मैच नहीं जीत पाएगी। बता दे कि कोलकाता नाइट राइडर्स को 20 गेंदों में 50 रनों की आवश्यकता थी। इस समय रिंकू सिंह और उमेश यादव क्रीज पर मौजूद थे। वही आखरी ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को 29 रनों की आवश्यकता थी। जिसके बाद रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाते हुए टीम को जीत दिला दी। बता दे कि मैच में रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर एक चौका और 6 छक्के लगाते हुए नाबाद 48 रनों की पारी खेली। वहीं गुजरात की ओर से राशिद खान ने 3 विकेट चटकाए तो वही अलजारी जोसेफ ने 2 तथा मोहम्मद शमी और जोशुआ लिटिल के नाम एक-एक सफलता रही।







