नया अपकमिंग Tecno Camon 20 तथा 20 Pro का दिखा फर्स्ट लुक, फीचर्स भी हुए लीक – Tecno Company भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Tecno Camon 20 Smartphone सीरीज को बेहद ही जल्द मार्केट में लॉन्च करने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि टेक्नो की इस सीरीज के स्मार्टफोन्स बीते कुछ दिनों से मोबाइल स्पेसिफिकेशन आदि की अपडेट प्रोवाइड करने वाली वेबसाइट पर दिखाई दे रहे है।
इसी कड़ी में अब गूगल प्ले कंसोल पर भी इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Tecno Camon 20 तथा Camon 20 Pro को स्पॉट करा गया है। इसी के साथ इन दोनों ही स्मार्टफोंस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन आदि की जानकारी भी प्राप्त हो गई है। तो इस पोस्ट में हम आपको इन दोनों ही स्मार्ट फोन की स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताने वाले हैं।
कंपनी की अपकमिंग सीरीज के दोनों डिवाइसेज Tecno Camon 20 और Camon 20 Pro की लिस्टिंग Google Play Console पर की गई है। टेक्नोलॉजी जगत की जानी-मानी वेबसाइट Myfixguide की एक रिपोर्ट के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त होती है कि, इन दोनों ही डिवाइसेज को भारत में बेहद जल्द लांच की तैयारी की जा रही हैं।
Tecno Camon 20 तथा 20 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन
रिपोर्ट आदि के माध्यम से यह पता चला है कि दोनों ही स्मार्टफोन में सेंटर पंच होल डिस्प्ले प्रदान किया जाएगा। जिसके साथ आपको 2400 x 1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन भी प्रोवाइड करा जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोंस की पिक्सल डेंसिटी 480 DPI दर्शाई गई है।
इन सबके अतिरिक्त बात करें रैम की तो इन स्मार्टफोन्स में 8GB RAM प्रदान की जा सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह दोनों डिवाइसेज Android 13 OS पर कार्यरत हैं।
अब बात करें स्मार्टफोन के महत्वपूर्ण भाग इसके प्रोसेसर के बारे में तो ऐसा कहा जा रहा है कि स्मार्टफोंस के वनिला मॉडल में MediaTek MT6769V चिपसेट प्रोसेसर प्रदान किया जा सकता है। इस प्रोसेसर को Helio G85 SoC भी बताया गया है।
आपको बता दें कि इसके पहले लांच की गई Tecno Camon 19 स्मार्टफोन सीरीज में भी कंपनी द्वारा इसी प्रोसेसर को प्रदान किया गया था। वही बात करें सीरीज के दूसरे मॉडल यानी Tecno Camon 20 Pro Smartphone के बारे में तो इसमें हमें Helio G99 SoC प्रोसेसर प्रदान किया जाए सकता है।
Tecno Camon 20 तथा 20 Pro स्मार्टफोन के फ़ीचर्स
टेक्नो कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन की सीरीज में मिलने वाले दोनों फोन में से Tecno Camon 20 Pro 4G एक हाई एंड स्मार्टफोन है और एक रिपोर्ट के माध्यम से इसके फीचर्स आदि की डिटेल्स के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। रिपोर्ट में बताया गया कि, टेक्नो कंपनी के Camon 20 Pro 4G स्मार्टफोन की डिस्प्ले का साइज 6.7 इंच होने वाला है। फोन में हमें FHD+ AMOLED डिस्प्ले प्रदान की जाएगी। जिसके रेजोल्यूशन के बारे में चर्चा करें तो वह 1080 x 2400 पिक्सल का दर्शाया गया है।
कैमरा क्वालिटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में मुख्य कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा तथा इसके साथ एक 2 मेगापिक्सल का AI सेंसर कैमरा भी प्रदान किया जाएगा। बात करें इसमें मिलने वाले सेल्फी कैमरा की तो यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।






