Lucknow Super Giants

RCB vs LSG: रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीता लखनऊ सुपरजाइंट्स, पूरन ने 15 गेंद में जड़ा अर्धशतक – 10 अप्रैल को आई पी एल 2023 का 15 वा मुकाबला खेला गया। जिसमें लखनऊ सुपरजाइंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ। वही मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो कि सही साबित हुआ। मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए तो वही लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 9 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बेहतरीन अंदाज में प्रदर्शन किया। इस दौरान विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 138 के स्ट्राइक रेट से 61 रनों की पारी खेली। वही मैच में विराट कोहली के बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले। इसके अलावा कप्तान डुप्लेसिस ने मैच में 46 गेंदों में 79 रन बनाए इस दौरान उन्होंने आई पी एल 2023 का सबसे लंबा 115 मीटर का छक्का भी लगाया।

वही मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने 29 गेंदों पर 3 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 203 के स्ट्राइक रेट से 59 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह मार्क वुड की गेंद पर आउट हो गए। वहीं मैच में दिनेश कार्तिक ने 1 गेंद पर नाबाद 1 रन बनाया। विराट कोहली डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की अर्धशतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से मार्क वुड और अमित मिश्रा को एक-एक सफलता मिली।

212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम शुरुआत से ही संघर्ष करते हुए दिखाई दी। इस दौरान टीम का पहला विकेट का काईल मेयर्स के रूप में गिरा। बता दे कि काईल मेयर्स 3 गेंद पर बिना अपना खाता खोलें मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए तो वहीं कप्तान केएल राहुल ने 20 गेंदों पर 18 रन बनाए। वहीं इसके अलावा कुणाल पांड्या 2 गेंद पर 0 रन तथा दीपक हुड्डा 10 गेंद पर 9 रन बनाकर कैच आउट हो गए। वहीं मैच में मार्कस स्टोइनिस ने पारी को संभालते हुए 30 गेंदों पर 65 रन बनाए। वही इसके अलावा मैच में जयदेव उनादकट ने 7 गेंद पर 9 रन तथा मार्कवुड ने 2 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए।

वही मैच में निकोलस पूरन ने बेहतरीन अंदाज में प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। पहले निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में अपना अर्धशतक लगा दिया। बता दे कि आई पी एल 2023 में यह सबसे तेज अर्धशतक है। वही मैच में निकोलस पूरन ने 19 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के भी लगाए। इसके अलावा आयुष बडोनी ने 24 गेंद पर 30 रन बनाए। हालांकि वह छक्का लगाते हुए हिट विकेट हो गए। लखनऊ सुपरजाइंट्स को आखिरी 7 गेंदों में 7 रनों की आवश्यकता थी।

जिसके बाद लखनऊ सुपरजाइंट्स को अपने आखिरी गेंद पर 1 रनों की आवश्यकता थी तथा उस समय उनका एक ही विकेट बाकी था। इस समय हर्षल पटेल ने माकडिंग करने की कोशिश की। परंतु गेंद स्टांप पर नहीं लग पाई। आखिरी गेंद पर लखनऊ सुपरजाइंट्स को 1 रनों की आवश्यकता थी। वही आवेश खान यह गेंद मिस कर गए। परंतु गेंद विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथ में भी नहीं आई और आवेश खान और रवि बिश्नोई ने 1 रन पूरा करते हुए टीम को 1 विकेट से जीत दिला दी।

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से मोहम्मद सिराज और वेन पार्नेल ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए तो वही हर्षद पटेल के नाम दो तथा करण शर्मा के नाम एक विकेट रहा। जीत के बाद लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। इस सीजन लखनऊ सुपरजाइंट्स ने चार में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीन मुकाबलों में से एक ही मुकाबला ही जीत पाई।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।