LSG vs PK: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजाइंट्स को 2 विकेट से हराया – 15 अप्रैल को आईपीएल में डबल हेडर मुकाबला खेला गया। जिसके दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपरजाइंट्स से हुआ। बता दे कि यह मुकाबला अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला गया। जिसमें पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से लोकेश राहुल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। वहीं पंजाब किंग्स ने 3 गेंद शेष रहते ही 161 रन बनाते हुए 2 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लोकेश राहुल और काईल मेयर्स ने शानदार शुरुआत की। इस दौरान काईल मेयर्स ने 23 गेंदों पर एक चौका और 3 छक्का लगाते हुए 29 रनों की पारी खेली तो वही लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 56 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए 74 रन बनाए। हालांकि इसके बाद टीम का कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। मैच में दीपक हुड्डा 3 गेंद पर 2 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए तो वहीं कुणाल पांड्या 17 गेंद पर 18 रन तथा निकोलस पूरन अपनी पहली ही गेंद पर बिना अपना खाता खोलें कगिसों रबाडा की गेंद पर शाहरुख खान को अपना कैच थमा बैठे।
वहीं इसके अलावा मैच में मार्कस स्टोइनिस ने 11 गेंद पर 15 रन गौतम ने 2 गेंद पर 1 रन तथा युद्धवीर सिंह ने 1 गेंद पर 0 रन बनाए थे। तीनों का ही विकेट सैम करन को मिला। वहीं पंजाब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा सैम करन ने 3 विकेट चटकाए तो वही रबाडा को दो सफलता मिली। वहीं इसके अलावा मैच में अर्शदीप सिंह, सिकंदर रजा और हरप्रीत बार को एक-एक विकेट मिला।
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से अथर्व तायडे के रूप में पहला विकेट ओवर की तीसरी ही गेंद पर गिर गया। बता दें कि अथर्व तायड़े 3 गेंद पर बिना अपना खाता खोलें, आवेश खान को अपना कैच थमा बैठे। मैच में पंजाब किंग्स को दूसरा झटका प्रभ सिमरन सिंह के रूप में लगा इस दौरान प्रभ सिमरन सिंह 4 गेंद पर 4 रन बनाकर युधवीर सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए। वही मैच में मैथ्यू शार्ट ने पारी को संभालते हुए 22 गेंदों में 34 रन बनाएं। वही हरप्रीत सिंह ने 20 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। मैच में सिकंदर रजा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत की नींव रखी।
इस दौरान सिकंदर रजा ने 41 गेंदों पर चार चौके और 3 छक्के लगाते हुए 57 रन बना डाले। वहीं मैच में सैम करन छह गेंद पर 6 रन तथा जितेश शर्मा 4 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसके अलावा हरप्रीत बार भी 4 गेंद पर 6 रन बनाकर चलते बने। हालांकि फिर शाहरुख खान ने मैच में 10 गेंदों में एक चौका और 2 छक्का लगाते हुए नाबाद 23 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। बता दे कि पंजाब ने यह मुकाबला 3 गेंद शेष रहते ही 8 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। वही लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से युधवीर सिंह, मार्क वुड और रवि बिश्नोई को दो-दो सफलता मिली तो वही कुणाल पांड्या और कृष्णप्पा गौतम ने भी एक-एक विकेट लिया।







