Huawei nova 11 सीरीज के स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन हुई लीक, 17 अप्रैल को होगा लॉन्च – काफी जानी-मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei द्वारा अपनी अपकमिंग Nova 11 Smartphone Series को आधिकारिक रूप से लॉन्च करने की तारीख निर्धारित कर दी गई। Huawei कंपनी द्वारा 17 अप्रैल को अपनी इस नई स्मार्टफोन सीरीज को लांच किया जाएगा। लेकिन इसके ऑफिशियल लॉन्च के पहले ही सीरीज के स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कई सारे डिटेल लीक हो चुके हैं। इस पोस्ट में हम आपको उन लीक हुए स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
Huawei Nova 11 Series में मिलेंगे ये स्मार्टफोन
हुआवेई की इस स्मार्टफोन सीरीज में हमें शुरुआत में तीन स्मार्टफोन देखने को मिलने वाले है:-
- Huawei Nova 11
- Huawei Nova 11 Pro
- Huawei Nova 11 Ultra
Huawei Nova 11 सीरीज के स्मार्टफोंस के स्पेसिफिकेशन
सबसे पहले बात करें फोन की स्क्रीन के बारे में तो Huawei Nova 11 में 6.7 इंच की फ्लैट ओएलईडी स्क्रीन वह भी कुनलुन ग्लास प्रोटेक्शन के साथ देखने को मिलती हैं। स्क्रीन के पंच होल कटआउट के साथ ही हमें 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी प्रदान किया गया।
वही बात करें सीरीज के बाकी दोनों स्मार्टफोन Nova 11 Pro और Nova 11 Ultra की तो उनमें हमें OLED स्क्रीन वाली 6.78-इंच की कर्व्ड डिस्प्ले प्रदान की गई है। Nova 11 अल्ट्रा मॉडल में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। साथ ही डिस्प्ले पर 1220 x 2652px का रिज़ॉल्यूशन मिलने की भी बात कही गई है।
दोनों ही स्मार्टफोन के फ्रंट में दो कैमरा प्रदान किए गए हैं जिसमें से प्राइमरी कैमरा 60MP का हे तथा इसके साथ ही एक 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। प्रोसेसर के बारे में चर्चा करें तो डिवाइस में स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट मिलने की बात भी कही गई है ।
Huawei Nova 11 कैमरा सेटअप में 50MP का मुख्य कैमरा प्रदान किया गया है जो कि RYYB सेंसर से लेस हैं। साथ में एक 8MP का अल्ट्रावाइड मॉड्यूल कैमरा दिया गया है जिसके साथ एक डेप्थ सेंसर भी प्रोवाइड किया जाएगा।
लिक में यह बात सामने आई है कि अल्ट्रा मॉडल अर्थात की Huawei Nova 11 Ultra में मिलने वाले मुख्य सेंसर पर दस-स्पीड वेरिएबल अपर्चर ऐड किए गए है। स्मार्टफोन की सबसे खास बात यह है कि इसमें टू-वे बीडीएस सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर भी प्रदान किया गया है।
बात करें तीनो स्मार्ट फोन की बैटरी बैकअप के बारे में तो तीनों स्मार्टफोंस में 4,500 एमएएच की बैटरी प्रदान की गई हैं। जिसमें Nova 11 Smartphone के साथ 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। तथा Huawei Nova 11 Pro और Nova 11 Ultra स्मार्टफोन में हमें 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाने वाला है। आपको बता दें कि यह डिवाइस हार्मनी ऑपरेटिंग सिस्टम 3 के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।
हुआवेई नोवा 11 स्मार्टफोन सीरीज के स्मार्टफोंस में मिलने वाले कलर वैरीअंट की चर्चा करें तो सबसे पहले Nova 11 हमें ब्लैक, व्हाइट,ग्रीन तथा गोल्ड कलर में देखने को मिलने वाला है। साथ ही यह स्मार्टफोन 128GB, 256GB तथा 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ अवेलेबल रहेगा।
सीरीज के बाकी दोनों स्मार्टफोन Huawei Nova 11 Pro तथा Nova 11 Ultra ग्रीन कलर, ब्लैक कलर तथा उभरे हुए नोवा ब्रांड नेम के साथ एक स्पेशल लेदर बैक फिनिश के साथ लॉन्च किए जाएंगे। इस बात की पुष्टि हुआवेई कंपनी द्वारा वीबो पर शेयर किए गए सीरीज के ऑफिशियल टीज़र के माध्यम से हो रही हैं।






