GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से जीता मैच, संजू-शिमरन का अर्धशतक – 16 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया। बता दें कि पिछले सीजन फाइनल सहित दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए थे इन तीनों ही मुकाबलों में गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की थी। वहीं इस बार राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल मुकाबले की हार का बदला लिया है। बता दे कि मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया है।
दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। इस दौरान डेविड मिलर ने 30 गेंदों पर 46 तथा शुभमन गिल ने 34 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली. बता दें कि दोनों का ही विकेट संदीप शर्मा ने लिया. वही मैच में ओपनर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा 3 गेंद पर 4 रन बनाकर ट्रेंट बौल्ट का शिकार हो गए। इसके अलावा मैच में साई सुदर्शन ने 19 गेंद में 20 रन तथा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 19 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। वही इसके अलावा राशिद खान 1 गेंद पर 1 रन बनाकर रन आउट हो गए तो वही अभिनव मनोहर ने 13 गेंद पर 3 छक्के लगाते हुए 27 रनों की पारी खेली।राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए तो वही ट्रेंट बौल्ट, एडम जंपा और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।
178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 4 गेंद शेष रहते ही 3 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी टीम ने मात्र 2 रनों के स्कोर पर यशस्वी जयसवाल के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया था। बता दें कि यशस्वी जयसवाल हार्दिक पांड्या की गेंद पर शुभमन गिल को कैच थमा बैठे थे। अगले ही ओवर में जोश बटलर भी 5 गेंदों पर बिना खाता खोले मोहम्मद शमी का शिकार हो गए। हालांकि इसके बाद फिर देवदत्त पडिकल ने पारी को संभालते हुए 25 गेंदों में 26 रन बनाए। वही रियान पराग 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए मैच में कप्तान संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इस दौरान संजू सैमसन ने 32 गेंदों पर 60 रन बनाए। संजू सैमसन ने तीन चौके और छह छक्के भी लगाए।
वहीं इसके बाद ध्रुव जुरेल ने 10 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में रविचंद्रन अश्विन ने छोटी लेकिन यादगार पारी खेली। रविचंद्रन अश्विन ने 3 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाते हुए 10 रन बना डाले। मैच में शिमरन हिटमायर ने शानदार अंदाज में प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिला दी। इस दौरान शीमरन हिटमायर ने 26 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के लगाते हुए नाबाद 56 रन बनाए।
बता दे की संजू सैमसन और शिमरन हिटमायर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवर में ही 3 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। वही गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 तथा राशिद खान ने दो विकेट लिए। इसके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या और नूर अहमद को भी एक-एक सफलता मिली। बता दें कि इस मैच को जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है वहीं गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है।







