MI vs SRH: होमग्राउंड पर हारी हैदराबाद, मुंबई ने 14 रनो से हराया – आईपीएल में इस समय एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वहीं आईपीएल का 25वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हुआ। बता दें कि इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस तो जीता था परंतु वह मैच जितने में नाकामयाब रहे। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जो कि गलत साबित हुआ। बता दें कि यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे। वही लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 178 रनों पर ही ऑल आउट हो गई और यह मुकाबला 14 रनों से मुंबई इंडियंस ने जीत लिया।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच 41 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि फिर रोहित शर्मा 18 गेंदों पर 28 रन बनाकर टी नटराजन का शिकार हो गए। वही ईशान किशन भी 31 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं मैच में सूर्यकुमार यादव 3 गेंद पर 7 रन तथा तिलक वर्मा 17 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि मैच में कैमरून ग्रीन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 40 गेंदों में नाबाद 64 रन बना डाले इस दौरान कैमरून ग्रीन ने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वही टीम डेविड 11 गेंद पर 16 रन बनाकर आखिरी बॉल पर रन आउट हो गए। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मार्को जानसन को दो तथा टी नटराजन और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने दूसरे ही ओवर में विकेट खो दिया बता दें कि ओपनर बल्लेबाज हैरी ब्रुक 7 गेंद पर 9 रन बनाकर जेसन बेहरेनडॉर्फ का शिकार हो गए। वही राहुल त्रिपाठी भी 5 गेंदों पर 7 रन बनाकर चलते बने बता दें कि मुंबई इंडियंस को जेसन बेहरेनडॉर्फ ने दूसरी सफलता दिलवाई। वही मैच में कप्तान एडन मार्करम भी 17 गेंदों पर 22 रन बनाकर कैमरून ग्रीन की गेंद पर ऋतिक शौकीन को अपना कैच थमा बैठे। इसी के बाद अभिषेक शर्मा भी 2 गेंद पर 1 रन बनाकर चलते बने। हालांकि मैच में मयंक अग्रवाल ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 41 गेंदों पर 48 रन बना डाले। वही इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और अब्दुल समद 12 गेंद पर 9 रन, मार्को जॉनसन 6 गेंद पर 13 तथा वाशिंगटन सुंदर 6 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए।
वहीं मैच में हेनरिक क्लासेन ने 16 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार को मुंबई इंडियंस के अर्जुन तेंदुलकर ने चलता किया। बता दे कि मुंबई इंडियंस की ओर से अर्जुन तेंदुलकर ने भुवनेश्वर कुमार के रूप में अपना पहला विकेट लिया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और यह मुकाबला मुम्बई इंडियंस ने 14 रनों से जीत लिया। मुंबई इंडियंस की ओर से जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ और पीयूष चावला ने दो-दो विकेट चटकाए तो वही कैमरुन ग्रीन और अर्जुन तेंदुलकर के नाम भी एक-एक सफलता रही।







