Youtube

Android और iOS के लिए रोल आउट होगा YouTube Music पर मिलेगा गाने के बोल – यूट्यूब आज के समय सबसे बड़ा विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म होने के साथ अब यूट्यूब म्यूजिक स्ट्रीमिंग की फील्ड में भी अब काफी आगे निकलने की तैयारी कर चुका है। यूट्यूब म्यूजिक ऐप में नए फीचर ऐड ऑन किए जा रहे हैं। इसी का एक और उदाहरण यह है कि अब यूट्यूब म्यूजिक पर आपको रीयल-टाइम लिरिक्स काबे फीचर पर है जल्द मिलने वाला है। यह फीचर पहले से ही दो सबसे बड़ी म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Apple Music और Spotify पर अवेलेबल है लेकिन इन को टक्कर देने के लिए वह जल्द यूट्यूब म्यूजिक पर भी यह फीचर देखने को मिलने वाला है।

यूट्यूब म्यूजिक का नया फीचर अपडेट क्या है?

विस्तार से चर्चा करे तो यूट्यूब म्यूजिक द्वारा जो नया फीचर है उसके अंतर्गत अब ऑटोमेटिकली सोंग चलने पर रियल-टाइम लिरिक्स ट्रैकिंग होती है । तत्काल गाने के बोल बताने वाला फीचर शुरुवात में ऐसे गाने पर काम करेगी जिन गानों के लिरिक्स यूट्यूब म्यूजिक पर पूर्व में ही अपलोड किए जा चुके हैं। इसी के साथ इस फीचर में रियल टाइम लिरिक्स को हाईलाइट करके दिखाया जाएगा। इन रियल टाइम लिरिक्स के टेक्स्ट की साइज़ को भी आप चेंज करके बड़ा या छोटा कर सकते है ।

आपको बतान दें कि बीते वर्ष टेक दिग्गज Google कंपनी द्वारा MusixMatch के साथ पार्टनरशिप करी गई और उसके बाद से ही इस रियल टाइम लिरिक्स फीचर पर तेजी के साथ कार्य करना शुरू कर दिया था । ऐसे भी प्राप्त हुई है इसमें पता चला है कि इस पिक्चर के रोल आउट होने के साथ ही जो लाइव लिरिक्स ट्रैकिंग के सबसे मुख्य फंक्शन है उन्हें भी LyricFind संचालित कर रही है।

YouTube Music पर Real-Time lyrics बताने वाला फीचर कब लॉन्च होगा?

गूगल कंपनी द्वारा वर्तमान समय तक इस फीचर के ऑफिशल रोल आउट के बारे में कोई भी जानकारी प्रदान नहीं करी गई है। लेकिन फिर भी Android और iOS दोनों के कई यूजर्स द्वारा इस रियल टाइम लिरिक्स वाले फीचर के लाइव स्क्रीनशॉट पेश किए गए हैं। रेट पर वायरल हो रहे कुछ Reddit यूजर्स की पोस्ट के अनुसार यूट्यूब म्यूजिक ऐप के वर्जन 5.51.50 में Android द्वारा यह सुविधा पहले से ही प्रदान की जा रही है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है