Apple

दिल्ली में खुला Apple का पहला स्टोर, CEO Tim Cook ने किया उद्घाटन – टेक्नोलॉजी जगत की सबसे जानी मानी अमेरिका की कंपनी Apple ने बीते गुरुवार को भारत की राजधानी दिल्ली में अपने नए Apple store का उद्घाटन किया है। एपल का स्टोर साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में खोला गया है। इसकी शुरुआत कंपनी के CEO (चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर) Tim Cook द्वारा गेट ओपन करके की गई। जिसके बाद उन्होंने सभी कस्टमर का स्वागत भी किया। आईफोन निर्माता कंपनी ने मुंबई में भी अपना एक स्टोर मंगलवार को खोला था।

दिल्ली और मुंबई दोनों एपल स्टोर की तुलना करें तो दिल्ली में ओपन किए गए एपल के स्टोर का साइज मुंबई के स्टोर से लगभग आधार है। दिल्ली वाले स्टोर के लुक और डिजाइन की बात करें तो इसका डिजाइन और इंटीरियर दिल्ली के कई हिस्टोरिकल दरवाजों के जैसा बनाया गया है।

Delhi Apple Store में भारत के अलग-अलग 18 राज्यों के 70 से भी अधिक वर्कर्स काम करते हैं, यह वर्कर ऐसे हैं जो कि 15 से भी अधिक भाषाएं बड़ी आसानी से बोल सकते हैं। एपल कंपनी द्वारा इस स्टोर के लिए हर महीने 40 लाख रुपये का रेंट या फिर महीने में हुई कुल प्रोडक्ट सेल वैसे कुछ प्रतिशत, इन दोनों विकल्पों में से जो अधिक होगा उसका भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध है। एपल के CEO कुक मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ थी बुधवार को एक मीटिंग करी थी। इस मीटिंग के दौरान उन्होंने कंपनी की भारत में अपने इन्वेस्टमेंट को और अधिक बढ़ाने के बारे में बनाई गई योजना से जुड़ी कई जानकारी प्रदान करी थी।

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हाथ मिलाते हुए सीईओ कुक ने अपने टि्वटर अकाउंट से एक फोटो को शेयर किया । इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि, ” भविष्य में भारत के टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव को लेकर जो आपका जो नजरिया है, उससे हम पूरी तरह से सहमत हैं। हम भारत में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में और अधिक ग्रोथ और इनवेस्टमेंट के लिए प्रतिबद्ध हैं।” किए गए स्पीड का जवाब देते हुए मोदी ने ट्वीट करके बताया कि कुक के साथ मीटिंग में बातचीत करके उन्हें बेहद खुशी हुई है।

पिछले वित्तीय वर्ष में भारत से मोबाइल फोन आदि का एक्सपोर्ट काफी बढ़ा है, यह आंकड़ा 11.12 अरब डॉलर (भारतीय रुपयों में करीब 90,000 करोड़) को पार कर चुका है। इसमें एपल कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत की रही है। बात करें एपल कंपनी के मुंबई में ओपन किए गए स्टोर के बारे में तो यह दो ब्रांदा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खोला गया है। आपको बता दें कि इस जिओवर्ल्ड ड्राइव मॉल के मालिक मुकेश अंबानी है।

Apple Store की शुरुआत से पहले एप्पल कंपनी अपने आईफोन आदि प्रोडक्ट को भारत में Amazon और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स या फिर रीसेलर्स के माध्यम से सेल करती आ रही है। आपको बता दें कि भारत में तीन ऐसे कांटेक्ट मैन्युफैक्चरर्स है जो आईफोन्स की असेंबलिंग करते हैं। एपल के इन कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स का नाम – Wistron, Pegatron और Foxconn है । सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि अब कंपनी भारत में iPad और AirPod की असेंबलिंग भी शुरू करने योजना पर कार्य कर रही है। ऐसा करने के पीछे एपल का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत एक महत्वपूर्ण और काफी बड़ा मार्केट है।

एप्पल के प्रोडक्ट की सेल्स भारत में काफी अधिक स्तर पर पहुंच चुकी है। इसके अतिरिक्त भी एप्पल कंपनी द्वारा आईफोन के प्रोडक्शन को भारत में और अधिक बढ़ाने की तैयारी भी की जा चुकी है। आपको बता दें कि इसी साल फरवरी माह में एपल ने Xiaomi को पछाड़कर पूरे एशिया की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बनने सफलता प्राप्त करें थी।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।