Royal Challengers Bangalore

RCB vs LSG: बेंगलुरु ने सीजन का सबसे छोटा स्कोर बचाया, लखनऊ को 18 रनो से हराया – आई पी एल 2023 का 43 वा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन का सबसे छोटा स्कोर बनाने के बावजूद भी मैच को अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल बेंगलुरु की टीम 9 विकेट खोकर भी 126 रन ही बना पाई। हालांकि फिर गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स को 108 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया और यह मुकाबला 18 रनों से जीत लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत की। इस दौरान दोनों के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि फिर विराट कोहली 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर रवि बिश्नोई का शिकार हो गए। इसके बाद अनुज रावत 11 गेंद पर 9 रन बनाकर चलते बने। वही ग्लेन मैक्सवेल भी मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 5 गेंदों में 4 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उसके बाद नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने आए सुयश प्रभूदेसाई भी 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर चलते बने। मैच में विराट कोहली के अलावा कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने 40 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। हालांकि वह अर्ध शतक से चूक गए।

फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाया। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी 11 गेंद पर 16 रन बनाकर रन आउट हो गए। वहीं मैच में महिपाल लोमरोर 4 गेंद पर 3 रन, करण शर्मा 2 गेंद पर 2 रन तथा मोहम्मद सिराज बिना अपना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लखनऊ की ओर से गेंदबाजी करते हुए नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए तो वही अमित मिश्रा और रवि बिश्नोई को भी दो-दो सफलता मिली। इसके अतिरिक्त के गौतम के नाम भी एक विकेट रहा।

126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना पहला विकेट 0 रन पर ही खो दिया। सिराज की दूसरी ही गेंद पर काईल मेयर्स आउट हो गए। वही इसके बाद कुणाल पांड्या भी 11 गेंद पर 14 रन बनाकर विराट कोहली को अपना कैच थमा बैठे। इसके अतिरिक्त आयुष बडोनी ने मैच में 11 गेंद पर 4 तथा दीपक हुड्डा ने 2 गेंद पर 1 रन बनाया। लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम रन बनाने में बुरी तरह से नाकामयाब साबित हुई। इस दौरान मार्कस स्टोइनिस 19 गेंद पर 13 रन बनाकर कैच आउट हो गए तो वही निकोलस पूरन भी 7 गेंदों में 9 रन बनाते हुए पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद कृष्णा गौतम ने पारी को संभालते हुए 13 गेंदों पर 23 रन जड़े। परंतु वह भी रन आउट हो गए। वहीं इसके बाद रवि बिश्नोई 10 गेंद पर 5 रन बनाकर चलते बने।

मैच में गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नवीन उल हक ने 13 गेंद पर 13 तथा अमित मिश्रा ने 30 गेंद पर 19 रन बनाए। बतादे की फील्डिंग के दौरान कप्तान केएल राहुल चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह सबसे अंत में बल्लेबाजी करने के लिए आए। परंतु वह चोट से उबर नहीं पा रहे थे। जिसके बाद उन्होंने 3 गेंदें खेली परंतु अपना खाता नहीं खोल पाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड और करण शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदू हसारंगा और मोहम्मद सिराज के नाम एक-एक सफलता रही।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।