CSK vs KKR: कोलकाता ने चेन्नई को 6 विकटो से हराया, दोनो टीमों के प्लेऑफ की उम्मीदें कायम – 14 मई को आई पी एल 2023 के डबल हेडर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। वही जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 147 रन बनाते हुए यह मैच अपने नाम कर लिया। बता दें कि इस मैच में जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदें अभी भी प्लेऑफ में जाने के लिए बरकरार है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी इस समय पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। यानी यहां से दोनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। वही एम ए चिदमबरम स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाज के बीच 31 रनों की साझेदारी हुई। जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड 13 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैच में अजिंक्य रहाणे भी 11 गेंद पर 16 रन ही बना पाए। बता दे कि दोनों का ही विकेट वरुण चक्रवर्ती के नाम रहा। वहीं इसके बाद डेवोन कन्वे भी 28 गेंद पर 30 रन बनाते हुए रिंकू सिंह को अपना कैच थमा बैठे।
इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के रनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई।
मैच में अंबाती रायुडु 7 गेंद पर 4 रन बनाकर सुनील नारायण के हाथों बोल्ड हो गए। वहीं इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मोइन अली भी चलते बने। बता दे कि मैच में मोइन अली ने 2 गेंद पर मात्र एक रन बनाया। वही मैच में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 24 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मैच में शिवम दुबे ने 34 गेंद पर 1 चौके और 3 छक्के लगाते हुए नाबाद 48 रन अपनी टीम के लिए बनाए। वही मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 3 गेंदों पर 2 रन बनाते हुए नाबाद रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण ने दो-दो विकेट चटकाए तो वही वैभव अरोड़ा और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया।
145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना पहला विकेट मात्र चार रन के स्कोर पर खो दिया था। बता दे कि मैच में रहमानूल्लाह गुरबाज 4 गेंद पर 1 रन बनाते हुए दीपक चाहर के पहले ही ओवर में चलते बने। वही मैच में वेंकटेश अय्यर भी 4 गेंद पर 9 रन बनाकर रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट हो गए। इसके अलावा मैच में जेसन रॉय भी 15 गेंद पर 12 रन बनाते हुए मथीसा पथिराना को कैच थमा बैठे। हालांकि फिर कप्तान नितीश राणा और रिंकू सिंह ने पारी को संभालते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान रिंकू सिंह ने 46 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 54 रनों की पारी खेली।
वहीं मैच में कप्तान नीतीश राणा ने 44 गेंद पर छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 57 रन बनाए। मैच में आंद्रे रसैल ने भी 2 गेंद पर नाबाद 2 रनों की पारी खेली। बता दे कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.3 ओवर में ही 147 रन बनाते हुए यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दीपक चाहर ने 3 विकेट चटकाए। बता दें कि इस मुकाबले में जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।







