Mumbai Indians Team

LSG vs MI: मुंबई ने लखनऊ को 81 रन से हराया, क्वालीफायर-2 में पहुंची मुंबई इंडियंस – आई पी एल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं इस सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। वही जवाब में लखनऊ सुपरजाइंट्स 16.3 ओवर में ही 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 81 रनों से जीत लिया। वही इस मुकाबले में जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम 26 मई को क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेलेगी।

मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान मैच में कैमरन ग्रीन और सूर्य कुमार यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया। मैच में कप्तान रोहित शर्मा 10 गेंद पर 11 रन बनाकर नवीन उल हक़ का शिकार हो गए तो वही ईशान किशन भी 12 गेंद पर 15 रन बनाते हुए पवेलियन लौट गए। वही इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 33 रन बनाए। कैमरून ने भी 23 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 40 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में तिलक वर्मा ने 22 गेंद पर 26 तथा टिम डेविड ने 13 गेंद पर 13 रन बनाए।

इसके अलावा नेहाल वडेरा ने 12 गेंद पर 23 रन बनाए। निर्धारित 20 ओवर में मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट खोकर 182 रन बनाएं। लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से नवीन उल हक़ ने शानदार गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने चार ओवर में 38 रन देते हुए चार अहम विकेट अपनी टीम को दिलाए तो वही यश ठाकुर ने भी तीन सफलता अपने नाम की। इसके अलावा 1 विकेट मोहसिन खान के नाम रहा।

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स ने अपना पहला विकेट प्रेरक माकंड के रूप में 12 रनों के स्कोर पर ही खो दिया। बता दें कि प्रेरक छह गेंद पर 3 रन बनाते हुए आकाश मधवाल का शिकार हो गए तो वही काईल मेयर्स भी 13 गेंद पर 18 रन बनाते हुए चलते बने। वहीं मैच में कप्तान कुणाल पांड्या 11 गेंद पर 8 रन बनाकर पीयूष चावला को अपना विकेट देते चले। हालांकि मैच में मार्कस स्टोइनिस ने अच्छा प्रदर्शन किया। परंतु वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। मार्कस स्टोइनिस एक छोर पर टीम को संभाले हुए खड़े थे। परंतू दूसरी ओर विकेट गिरते गए। इस दौरान मार्कस स्टोइनिस 27 गेंद पर 5 चौके और एक छक्का लगाते हुए 40 रन अपनी टीम के लिए जोड़े पर वह भी रन आउट हो गए। वहीं मैच में आयुष बडोनी 7 गेंद पर 1 तथा निकोलस पूरन पहली ही गेंद पर आकाश मधवाल का शिकार हो गए।

वहीं इसके अलावा मैच में दीपक हुड्डा ने 13 गेंद पर 15 तथा कृष्णप्पा गौतम ने 3 गेंद पर 2 तो वही रवि बिश्नोई ने 6 गेंद पर 3 रन बनाए। लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम 16.3 ओवर में 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से आकाश मधवाल ने बेहतरीन अंदाज में गेंदबाजी की। इस दौरान आकाश मधवाल ने 3.3 ओवर में मात्र 5 रन देते हुए पांच अहम विकेट चटकाए। वहीं पीयूष चावला और क्रिस जॉर्डन ने भी एक-एक सफलता ली।

इस मैच में जीत के बाद मुंबई इंडियंस का सामना 26 मई को गुजरात टाइटंस से होगा। क्वालीफायर 2 में जो टीम जीतेगी वह 28 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आई पी एल 2023 का फाइनल मुकाबला खेलेगी।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।