IND vs AUS WTC final: ट्रेविस हेड ने लगाया शतक, पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 327/3 – आज यानी 7 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि यह मुकाबला लंदन के ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ट्रेविस हेड के शतक की बदौलत 85 ओवरों में 3 विकेट खोकर 327 रन बना लिए हैं।
गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे सत्र के फाइनल मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है। जिसमें भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया तो वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से उस्मान ख्वाजा 10 गेंद पर बिना अपना खाता खोलें। मोहम्मद सिराज का शिकार हो गए तो वहीं मैच में डेविड वॉर्नर भी 7 गेंद पर 46 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर के हाथों श्रीकर भरत को कैच थमा बैठे। वहीं इसके बाद मैच में मार्नस लाबूसेन भी 62 गेंद पर 26 रन बनाकर चलते बने। बता दे कि लाबूसेन का विकेट मोहम्मद शमी को मिला। 76 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया टीम के 3 विकेट गिर चुके थे।
परंतु उसके बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड दोनों ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन स्कोर को 327 के करीब पहुंचाया। इस दौरान स्टीव स्मिथ 227 गेंद पर 95 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वही ट्रेविस हेड भी 156 गेंदों पर 146 रनों के साथ क्रीज पर मौजूद है। बता दें कि ट्रेविस हेड में 22 चौके और एक छक्का भी लगाया है। वहीं भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने 20 ओवर में 76 रन देते हुए 1 विकेट लिया तो वही मोहम्मद सिराज ने भी 19 ओवरों में 1 विकेट तथा शार्दुल ठाकुर ने 18 ओवर गेंदबाजी करते हुए एक सफलता अपने नाम की है।
जानकारी के लिए बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का यह दूसरा सत्र खेला जा रहा है। पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सत्र में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथो हार का सामना करना पड़ा था।







