whatsapp

WhatsApp लाया नया फीचर अब सभी ios यूजर एडिट कर पाएंगे text मैसेज – मालिकाना हक Meta का सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला मैसेजिंग सर्विस एप Whatsapp , मई महीने के शुरूआत से ही WhatsApp एडिट टेक्स्ट सर्विस को टेस्टिंग चालू कर दिया था।

पहले व्हाट्सएप पर यदि गलती से गलत टेक्स्ट सैंड हो जाता था तो हम उस मैसेज को डिलीट करना पड़ता था। लेकिन व्हाट्सएप ने आखिरकार त्रुटि भरी टेक्स्ट को सुधारने का तरकीब ढूंढ निकाला हैं। भेजें हुए मैसेज को एडिट करने की क्षमता सभी आईओएस यूर्जस के लिए उपलब्ध करा दिया गया हैं। पहले ये फीचर सीमित यूर्जस के पास था लेकिन अब एप स्टोर पर मौजूद लेटेस्ट WhatsApp वर्जन 23.12.76 को अपडेट करके भेजे हुए मैसेज को एडिट किया जा सकता हैं। 

शर्त बस इतना हैं कि आप सिर्फ उसी मैसेज को edit कर पाएंगे जो पन्द्रह मिनट के अंदर भेजा गया होगा अन्यथा नहीं। रिसीव करने वाले को भी सुधार किए हुए मैसेज का पता चल जाएगा क्योंकि उसके नीचे edited लिखा आएगा।

चलिए जानते हैं आप ios पर अपना व्हाट्सएप मैसेज कैसे एडिट कर सकते हैं:

  1. आप जिस मैसेज को एडिट करना चाहते हैं उसे दबाकर रखें।
  2. मैसेज कॉन्टैक्ट्स मेन्यू से एडिट ऑप्शन को चुकें।
  3. टेक्स्ट फीड में अपना नया मैसेज लिखें।
  4. अपने एडिट किए मैसेज को सेव करने के लिए टेक्स्ट बॉक्स के बगल में हरे चेक मार्क बटन को टेप करें।

इस तरह से आईफोन तथा एप्पल के सभी iOS डिवाइस में एप स्टोर के लेटेस्ट whatsapp वर्जन 23.12.76 के द्वारा गलती से भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के बजाय एडिट किया जा सकता हैं। परंतु जैसा की हमने आपको बताया की आप मात्र 15 मिनट के अंदर ही भेजे गए मैसेज को एडिट कर पाएंगे।

गलती के कारण भेजें गए मैसेज का अर्थ ही बदल जाता हैं या फिर जो बात हम किसी को बताने वाले होते हैं।बीच में कुछ शब्द के छूट जाने से उसे डिलीट करने के बजाय अब इस नये फीचर की सहायता से एडिट कर बातों को जोड़कर स्पष्ट बना सकतें हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।