Reliance Jio

Jio Bharat V2: मात्र 999 रुपए में आ रहा जिओ का नया 4G फोन, रिचार्ज प्लान भी बेहद सस्ता, क्या है फीचर्स – हाल ही में जियो ने देशभर में अपना नया किफायती 4G फोन लांच किया है जिसे कंपनी ने Jio Bharat V2 नाम दिया है वही इसका मूल्य 999 रुपए बताया जा रहा हैं। जियो के अनुसार भारत में लगभग 25 करोड़ ऐसे यूजर हैं जो 2G, 3G network यूज करते हैं जो कि वर्तमान में वोडाफोन आइडिया और एयरटेल जैसी टेलीकॉम कंपनियों के साथ जुड़े हुए हैं। लेकिन जियो सिर्फ 4G, 5G network के लिए काम करता हैं।

जियो का असली मकसद इन सभी यूजर्स तक पहुंचाना हैं। कम्पनी के दावा करते हुए कहा कि अपने इस नए फ़ोन Jio Bharat V2 से लगभग 10 करोड़ से अधिक कस्टमर्स जोड़ेगे कंपनी 2018 में लॉन्च किए जियो फोन की सफलता के जैसा ही अपने इस फोन से नए कस्टमर्स तक पहुंचने की उम्मीद जताई है।

इसमें मौजूद खूबियां बताते हुए जियो ने कहा इस फोन का वजन मात्र 71 ग्राम हैं। इस लाइटवेट डिवाइस में एचडी वाइस कॉलिंग ,Fm रेडियो,128 जीबी का मेमोरी कार्ड सपोर्ट जैसे बहुत सारे फीचर हैं। फोन में TFT डिस्प्ले 4.5 सेंटीमीटर, , कैमरा 0.3 मेगापिक्सल ,बैटरी 1000 mAh, 3.5 mm का हेडफोन जैक के साथ टार्च और लाउडस्पीकर भी शामिल हैं।

भारतीय अपने हिसाब से अपनी भाषा का चयन कर सकते हैं इसमें 22 भारतीय भाषा शामिल हैं। इतना  ही नहीं फ्री में गाना, मूवी, न्यूज, सीरियल और वेब सीरीज के लिए जियो-सावन और जियो सिनेमा एप्प का एक्सेस इस फोन में शामिल हैं।

कंपनी मात्र 999 रुपए में मिलने वाले jio Bharat V2 फोन के लिए सस्ता रिर्चाज भी लाया है। 123 रूपए में 14 GB, 4G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की 28 वैलेडिटी दे रहा हैं। इस फोन के लिए सालाना रिचार्ज प्लान 1234 रुपए का हैं।

जियो ने इसके बारे में और बताते हुए कहा कि 7 जुलाई से jio Bharat V2 का बीटा ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। कंपनी ने  jio Bharat V2 को देश कोने-कोने तक पहुंचाने का इरादा किया हैं।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।