Samsung

Samsung Galaxy M34 5G हुआ लॉन्च जिसमें हैं 6000 mAh बैट्री और 50 मेगापिक्सल कैमरा, जानिए फीचर्स और कीमत – Samsung ने भारतीय मार्केट में इसी महीने के 7 जुलाई को अपना नया स्मार्टफोन samsung Galaxy M34 5G लॉन्च किया। कंपनी के द्वारा बताया जा रहा हैं कि एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI 5 पर काम करने वाला Galaxy M34 5G जल्द ही ऑडर किया जा सकेगा । प्रीबुकिंग पर भारी छूट मिलने की बात भी कही गई हैं। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारियां विस्तार से बताते हैं।

Samsung Galaxy M34 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

बात करें अगर स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की तों आपकों बताते चलें samsung का न्यू Galaxy M34 5G स्मार्टफोन 5nm Exynos 1280 SoC  प्रोसेसर पर काम करता हैं। इस फोन में 8GB RAM और 128 इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया हैं। Galaxy M34 5G में 6.5 इंच का full HD super AMOLED डिस्प्ले हैं जिसका रेजोल्यूशन 1080×2408 पिक्सल और 120 Hz रिफ्रेश रेट हैं। कंपनी  4 वर्ष ओएस अपग्रेड्स और 5 वर्ष का सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा भी करती हैं।

Samsung Galaxy M34 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया हैं। अगर फ्रंट कैमरा यानि सेल्फी कैमरा की बात करें तो ये 13 मैगापिक्सल हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस,5जी कनेक्टविटी,यूसीबी टाइप सी पोर्ट और 3.5 mm हेडफोन जैक दिया गया हैं। इस फोन में 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000 mAh का बैटरी हैं जिसे लगातार दो दिन तक बिना चार्ज के भी चलाया जा सकता हैं।

Samsung Galaxy M34 5G का प्राइस और उपलब्धता

कीमत की बात करें तों Samsung Galaxy M34 5G के 6GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन फोन की कीमत 16,999 रूपए हैं और 8GB RAM+ 128GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 18,999 रूपए हैं। कंपनी ने बताया गया हैं कि इस कीमत पर यह फोन सिर्फ लॉन्च स्पेशल ऑफर तक ही मिलेगा। कलर ऑप्शन  Midnight blue,prism silver और waterfall blue हैं। 15 जुलाई तक Samsung Galaxy M34 5G स्मार्टफोन कंपनी के वेबसाइट और E-commerce site Amazone पर उपलब्ध होने की बात कंपनी ने कहा हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।