smartwatch

हॉकी वेल्स के CEO को रनिंग करते समय आया हार्ट अटैक, जानिए स्मार्टवॉच ने कैसे बचाई उनकी जान! – आज के समय में स्मार्ट वॉच का प्रचलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। वहीं यह स्मार्टवॉच साधारण घड़ीयों के मुकाबले काफी ज्यादा फीचर्स के साथ आती है। इसमें लोगों को कई सारे फीचर्स मिलते हैं। जिसके कारण लोगों को इस स्मार्ट वॉच से काफी ज्यादा सहायता मिल रही है। कुछ मामलों में स्मार्ट वॉच ने लोगों की जिंदगी भी बचाई है। हाल ही में ब्रिटेन से एक मामला सामने आया है जिसमें हॉकी वेल्स के सीईओ को रनिंग करते समय हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद स्मार्ट वॉच ने इस 42 साल के शख्स की जान बचा ली। दरअसल इस शख्स ने अपनी स्मार्ट वॉच के जरिए अपनी पत्नी लौरा से कांटेक्ट किया। जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गई और फिर उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि शख्स के हार्ट में ब्लॉकेज था।

एक्सप्रेस डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक खुद सीईओ पाॅल वेपहम ने यह बताया कि वह हर रोज सुबह 7:00 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं। उस दिन भी वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। परंतु केवल 5 मिनट बाद ही उनकी चेस्ट में बहुत तेजी से दर्द होने लगा तथा उनकी छाती में एक प्रकार की जकड़न महसूस हुई। उसके बाद वह अपने घुटने और हाथों के बल सड़क के बीच ही बैठ गए। साथ ही उन्होंने आगे बताया कि मेने किसी तरह स्मार्ट वॉच के जरिए अपनी पत्नी को यह खबर दी। इसमें अच्छी बात यह रही की वह मुझसे सिर्फ 5 मिनट की ही दूरी पर थी। जिसके बाद वह मुझे कार से अस्पताल ले गई और मेरा इलाज करवाया।

रिपोर्ट के मुताबिक वेपहम की धमनियों में पूरी तरह ब्लॉकेज के कारण उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में अपना इलाज करवाना पड़ा। वही आपको बता दे की वेपहम 6 दिनों तक अस्पताल की कॉलोनी यूनिट में रहे। उसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वहीं दूसरी और जब वेपहम अस्पताल में भर्ती थे, यह उनके परिवार के लिए यह एक बड़ा सदमा था। उनके परिवार के ज्यादा परेशान होने के पीछे एक वजह यह भी थी कि वेपहम का वजन ज्यादा नहीं था। उसके बाद भी वह रेगुलर एक्सरसाइज करते थे। वही अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने अस्पताल स्टाफ और अपनी वाइफ को धन्यवाद कहा। हालांकि जिस स्मार्टवॉच (Smartwatch) की बदौलत वह सही वक्त पर अपनी पत्नी से संपर्क कर पाए उस स्मार्ट वॉच का भी धन्यवाद बनता है।

स्मार्ट वॉच से जुड़ी ऐसी ही कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है। हाल ही में एप्पल वॉच (Apple Watch) को लेकर भी ऐसी घटनाएं सामने आई थी, जो की आज के समय में स्मार्टवॉच की उपयोगिता को दर्शाती है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।