अगले महीने से बंद हो जाएंगे ये लाखो Gmail अकाउंट्स, जानिए क्या है अपडेट – Google कंपनी अगले महीने से लाखों Gmail अकाउंट्स को डिलीट करने वाली है। जी हां, हाल ही में गूगल कंपनी ने यह जानकारी दी है कि वह अगले महीने यानी दिसंबर 2023 में लाखों Gmail अकाउंट को डिलीट कर सकती है, तो क्या इसमें आपका भी अकाउंट डिलीट होने वाला है। आईए आपको विस्तार पूर्वक बताते हैं कि गूगल कंपनी किन लोगों के जीमेल अकाउंट को डिलीट करने जा रही है।
दरअसल गूगल के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट रूथ क्रिचेली ने अपने ब्लॉक पोस्ट में इस बात का जिक्र किया है कि वह दिसंबर 2023 में लाखों जीमेल अकाउंट को डिलीट करने वाले हैं। दरअसल इसमें वह अकाउंट डिलीट होंगे जो कि लंबे समय से लॉगिन नहीं किए गए हैं। इसकी अवधि 2 वर्ष रखी गई है। सीधे शब्दों में बताया जाए तो ऐसे अकाउंट जो की 2 साल तक निष्क्रिय पड़े रहे यानी कि उन्हें 2 साल तक लॉगिन नहीं किया गया ऐसे Gmail अकाउंट को गूगल डिलीट करने वाली है।
अब आप यह सोच रहे होंगे कि गूगल इन अकाउंट्स को डीएक्टिवेट क्यों करने जा रही है, तो आपको बता दे की कंपनी की और से यह बताया गया है कि कंपनी बंद पड़े अकाउंट को रिस्क के चलते डीएक्टिवेट करने जा रही है। क्योंकि जो जीमेल अकाउंट यूजर भूल चुके हैं या फिर वह उनका इस्तेमाल नहीं करते उनमें कई सारे पासवर्ड सेव हो सकते हैं साथ ही इनमें टू फैक्टर आर्थेटिकेशन भी नहीं रहता है तथा ऐसे अकाउंट्स में बहुत कम सिक्योरिटी चेक लॉक होते हैं। इसलिए हैकर्स इनका दुरुपयोग कर सकते हैं।
कंपनी ने बताया कि वह इनेक्टिवेटी पॉलिसी को अपडेट करने का विचार कर रही है। जिसके फल स्वरुप यदि किसी जीमेल अकाउंट को दो या दो से अधिक सालों तक लॉगिन नहीं किया गया है। ऐसे लाखों जीमेल अकाउंट को डीएक्टिवेट किया जाएगा। वहीं इन अकाउंट को डीएक्टिवेट करने के साथ-साथ इनसे संबंधित कंटेंट जिसमें की Gmail , Drive, Docs, meet, और calendar के साथ-साथ Google photos का कंटेंट भी शामिल होगा। हालांकि इसमें किसी स्कूल या बिजनेस संस्था के अकाउंट शामिल नहीं होंगे।
इसके अलावा कंपनी ने यूजर के लिए यह चेतावनी भी दी है कि यदि वह अपना अकाउंट एक्टिव रखना चाहते हैं तो 2 साल में कम से कम एक बार अपने जीमेल अकाउंट में जरूर लॉगिन करें। उससे उनका अकाउंट एक्टिव रहेगा। यदि यूज़र ने हाल ही में अपने अकाउंट को किसी अन्य सर्विस में लोगिन करने के लिए उपयोग किया है तो ऐसी स्थिति में उनके अकाउंट को डिलीट नहीं किया जाएगा।






