whatsapp

अब व्हाट्सएप पर IP एड्रेस को कर पाएंगे हाइड, ऐसे करे हाइड – व्हाट्सएप ने हाल ही में एक नया फीचर जोड़ा गया है जो की प्रोडक्ट आईपी ऐड्रेस इन कॉल है। बता दे कि इस फीचर्स को कंपनी ने मैसेजिंग सर्विस पर कॉल प्राप्त करने या कॉल करने के दौरान यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाने के लिए बनाया है। इस फीचर्स के बाद कॉल करते समय यूजर्स अपने आईपी एड्रेस को छुपा पाएंगे। आपको बता दे की व्हाट्सएप यूजर के कॉल को सीधे दूसरे पक्ष से कनेक्ट करने की बजाय कंपनी के सर्वर के जरिए कॉल को कनेक्ट करेगा। कंपनी ने बताया है कि यह फीचर या सेटिंग ऑप्शनल है जो की जागरूक यूजर्स की प्राइवेसी के लिए बनाई गई है।

इस नए फीचर्स के बारे में meta के इंजीनियरो ने कंपनी के इंजीनियरिंग ब्लॉग पर एक पोस्ट करते हुए बताया है। पोस्ट के मुताबिक प्रोटेक्ट आईपी ऐड्रेस इन कॉल सेटिंग दो यूजर्स के बीच कॉल कनेक्ट करने के तरीके को पूरी तरह से बदल देता है। आपको बता दे की व्हाट्सएप भी कॉलिंग फीचर प्रदान करने वाले ज्यादातर एप्स की तरह पेयर टू पेयर कनेक्टिविटी प्रदान करता है यानी की व्हाट्सएप में कॉल करने वाले दोनों यूजर्स एक दूसरे के आईपी एड्रेस को देख पाते हैं। कॉल को ठीक से काम करने के लिए पेयर टू पेयर दोनों पक्षों के आईपी एड्रेस को दिखाना आवश्यक है। लेकिन उनके इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को इसकी जानकारी भी होती है। ऐसे में कुछ यूजर्स अज्ञात कॉल करने वालों के साथ अपनी इस जानकारी को साझा नहीं करना चाहेंगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप ने यह नया फीचर लॉन्च किया है।

इस फीचर्स के अनुसार व्हाट्सएप पेयर टू पेयर कनेक्शन करने की बजाय कंपनी के सर्वर के जरिए सभी कॉल को करेगा। जिससे कि यूजर्स का आईपी एड्रेस छुपा रहेगा। हालांकि इसके बाद कॉल की क्वालिटी में थोड़ी कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है क्योंकि इससे कॉल सर्वर के जरिए रूट की जाएगी जो कि पहले सीधे कनेक्शन से होती थी। परंतु व्हाट्सएप का दावा है कि यह बातचीत एंड टू एंड इंक्रिप्टेड रहेगी। जिससे कि केवल दो यूजर्स ही कॉल पर की गई बात सुन पाएंगे। आईए अब हम आपको इस फीचर को एक्टिवेट करने के बारे में बताते हैं।

व्हाट्सएप पर Protect IP address in calls फीचर को इस प्रकार करें एक्टिवेट

  1. सबसे पहले आपको अपने गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से व्हाट्सएप के नए वर्जन को अपडेट कर लेना है।
  2. इसके पश्चात आपको व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर प्राइवेसी पर क्लिक कर देना है।
  3. अब नीचे स्क्रॉल करते हुए आपको एडवांस पर क्लिक करना है।
  4. यहां पर आपको प्रोडक्ट आईपी ऐड्रेस इन कॉल्स दिखेगा उसे स्विच ऑन कर देना है।
Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है