Xiaomi

किफायती रेंज में लॉन्च हुआ Redmi 13C, मिलेगा 50MP कैमरा – हाल ही में Xiaomi ने अपने एक नए किफायती रेंज स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। जिसे Redmi 13C नाम दिया गया है। बता दे की कंपनी ने इसे ग्लोबल लेवल पर पेश किया है। वही अमेजॉन पर भी Redmi 13C को स्पोर्ट किया गया था। जहां पर लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए थे। बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले, 90 Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। वही स्मार्टफोन में आपको 50MP पिक्सल का कैमरा तथा 8GB की रैम भी दी गई है। आईए अब हम आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Xiaomi Redmi 13C फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Redmi 13C 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है वहीं इसका टॉप वैरियंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में आता है। वही स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें आपको 6.74 इंच का एचडी प्लस LCD डिस्पले मिलता है जो की 720 x 1600 रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित MIUI 14 पर कार्य करता है तथा इसमें आपको Mediatek Helio G85 SoC प्रोसेसर दिया जाता है। वहीं कैमरे के बारे में बात की जाए तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें की 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर तथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर उपलब्ध कराया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध कराया गया है।

इस स्मार्टफोन का वजन 192 ग्राम तथा डाइमेंशन 168 x 78 x 8.09 mm है। कनेक्टिवीटी ऑप्शंस की बात की जाए तो स्मार्टफोन में Wi-fi, Bluetooth, 4G VoLTE, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB C सपोर्ट मिलता है। अंत में इस स्मार्टफोन की बैटरी की बात करते हैं तो इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 5000 mAh की बैटरी दी है जो की 18 वोल्ट फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन विशेषकर कम बजट वाले लोगों के लिए लांच किया गया है।

Xiaomi Redmi 13C कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दे की फिलहाल इस स्मार्टफोन को नाइजीरिया में लॉन्च कर दिया गया है। जहां पर इसकी कीमत 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए 9800 नाइजीरियन नायरा भारतीय रूपों में लगभग ₹10000 तथा इसका टॉप वैरियंट 108100 नाइजीरियन नायरा लगभग 11000 रुपए में मिलता है। वही कलर ऑप्शंस की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन क्लोवर ग्रीन और ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।