वोडाफोन आइडिया ने भी किया 5G नेटवर्क शुरू, जानिए किन शहरो मे पहुंचा – भारत देश में 5G मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत पिछले साल से शुरू हो चुकी है। इस बीच टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और रिलायंस जिओ अपना 5G नेटवर्क भारत में शुरू कर चुके हैं। परंतु तीसरी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया इस क्षेत्र में काफी पीछे रह गई थी। वोडाफोन आइडिया ने अब जाकर अपनी 5G सेवाएं लांच की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन आइडिया कंपनी का 5G नेटवर्क दिल्ली और पुणे में कुछ जगहों पर शुरू हो गया है।
वोडाफोन आइडिया की ओर से अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। यह जानकारी कंपनी की वेबसाइट से मिली है। वही अभी वोडाफोन आइडिया के 5G प्लांस के बारे में भी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। वोडाफोन आइडिया की वेबसाइट पर देखा गया कि दिल्ली और पुणे के सिलेक्टेड जगह पर वोडाफोन आइडिया के 5G नेटवर्क को एक्सपीरियंस करने के लिए तैयार हो जाइए। साथ यह भी बताया गया कि वोडाफोन आइडिया के यूजर 5G रेडी सिम के साथ 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी का अनुभव कर सकते हैं।
आपको बता दे की इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 में भी वोडाफोन आइडिया की ओर से संकेत दिए गए थे कि इसी साल कंपनी अपनी 5G सेवाएं शुरू करने का विचार कर रही है। कुमार मंगलम बिड़ला जो कि वीआई के प्रमोटरों में से एक है उन्होंने कहा था कि वोडाफोन आइडिया की टीम पिछले 5 साल से 5G नेटवर्क को शुरू करने के लिए काफी मेहनत कर रही है।
गौरतलब है कि एयरटेल और जिओ के पहले 5G नेटवर्क की और बढ़ने के कारण वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों में भारी कमी आई थी। TRAI के डाटा अनुसार जुलाई 2023 तक वोडाफोन आइडिया के 13 लाख से ज्यादा कस्टमर ने वीआई का साथ छोड़ दिया था। वही एक रिपोर्ट के अनुसार इस समय वोडाफोन आइडिया से लगभग 22 करोड़ से ज्यादा यूजर्स जुड़े हुए हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार वोडाफोन आइडिया, जियो और एयरटेल के मुकाबले सस्ते डाटा पैक लॉन्च करने वाली है। साथ ही वोडाफोन आइडिया के इन रिचार्ज प्लान में रात 12:00 से सुबह 6:00 बजे तक अनलिमिटेड डाटा भी दिया जा रहा है। यानी की कंपनी अपने 5G की शुरुआत के साथ यूजर्स के लिए ढेरों प्लान ऑफर कर रही है।






