IND vs NZ: 12 साल बाद फाइनल में पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया – वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया है। बता दे कि इस जीत के बाद भारतीय टीम 12 साल बाद वर्ल्ड कप में के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो पाई है। बता दे कि भारत बनाम न्यूजीलैंड का यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। जहां पर भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाए। इस दौरान विराट कोहली और श्रेयस अय्यर दोनों ने शतकीय पारी खेली। वहीं जवाब में न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल के शानदार शतक के बावजूद भी न्यूजीलैंड की टीम 7 गेंद शेष रहते 10 विकेट खोकर 327 रन ही बना सकी। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 7 विकेट चटकाए।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत ने इससे पहले साल 2011 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी। जहां पर उसने श्रीलंका को फाइनल में हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। वहीं इसके बाद साल 2015 के विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के सामने हार स्वीकारना पड़ी थी। वहीं साल 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को सेमीफाइनल से बाहर कर दिया था। भारतीय टीम ने आज न्यूजीलैंड को हराकर पिछला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया है।
दरअसल 398 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को शुरुआत में ही मोहम्मद शमी ने दो झटके दे दिए। मोहम्मद शमी ने डेवोन कनवे 13 रन और रचिन रविंद्र 13 रन दोनों को चलता कर दिया। इसके बाद डेरिल मिचेल और केन विलियमसन ने अच्छी पार्टनरशिप की। हालांकि उसके बाद मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर एक बार फिर भारत की गेम में वापसी करवाई। इस दौरान केन विलियमसन 73 गेंद में 69 रन बनाकर आउट हो गए। वही मैच में डेरिल मिचेल 119 गेंद में 134 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम बिखर गई और फिर एक के बाद एक विकेट जाते गए। मैच में मोहम्मद शमी ने 7 विकेट हासिल किया तो वही कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के नाम एक-एक विकेट रहा।
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 397 रन बनाए। वही मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने भी 47 रन बनाकर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी। परंतु शुभमन गिल 79 रनो के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए और फिर वह बाद में बल्लेबाजी के लिए लौटे और 80 के निजी स्कोर पर नाबाद पवेलियन लौट गए। वहीं मैच में विराट कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर का वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। दरअसल सचिन ने वनडे क्रिकेट में 49 शतक लगाए थे जबकि विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाते ही उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में 50 शतक हो गए हैं। मैच में विराट कोहली और अय्यर के बीच 163 रनों की साझेदारी हुई इस दौरान श्रेयस अय्यर 105 रन बनाकर आउट हो गए।
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मुकाबला 70 रनों से जीत कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। बता दे की वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। इसमें से जो टीम जीतेगी वह भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी।







