AUS vs SA Semifinal: साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया – वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बता दे की कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। अब ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबले भारत से 19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराते ही ऑस्ट्रेलिया ने आठवीं बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। बता दे कि विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे ज्यादा पांच बार विजेता रह चुकी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला दो बार की विश्व चैंपियन भारतीय टीम से 19 नवंबर को होगा। वही मैच की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। वहीं जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और तीन विकेट से जीत हासिल कर ली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर ने बनाए। बता दे कि डेविड मिलर ने 116 गेंद पर 8 चौके और पांच छक्के लगाते हुए 101 रनों की पारी खेली तो वही क्लासेन ने भी 47 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा साउथ अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहा।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से पेट कमीज और मिचेल स्टार्क ने तीन-तीन विकेट चटकाए तो वही जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड के नाम भी दो दो सफलता रहीं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 62 रनों की पारी खेली तो वही स्टीव स्मिथ ने 30 तथा डेविड वार्नर ने 29 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी और गेराल्ड कोइतजे ने दो दो विकेट चटकाए तो वहीं केशव महाराज, एडन मार्करम और कगिसो रबाडा के नाम भी एक-एक सफलता रही।







