BGMI

BGMI में नए Freaky Fiesra थीम के साथ जुड़े यह नए रिवार्ड्स, A3 Royal Pass की हुई एंट्री – पिछले कुछ समय से Krafton नए A3 Royal Pass को टीज कर रहा था और कुछ रिपोर्ट यह दावा भी कर रही थी कि इसे 20 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। वहीं अब बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया BGMI में A3 रॉयल पास को रिलीज कर दिया है जो कि अब प्लेयर्स के लिए कई नई थीम और रिवार्ड लेकर आया है। नए पास में अपग्रेडेबल वेपन और कस्टमाइजेबल आउटफिट के साथ एक नया Freaky Fiesra थीम पेश किया गया है। हाल ही में BGMI ने Zombie Edge थीम के साथ 2.8 अपडेट किया था जिसके बाद A2 Royal Pass का भी ऐलान कर दिया गया था।

वहीं अब A3 Royal Pass आ गया है। इसमें वेपन को अपग्रेड भी किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की अन्य पास के समान A3 रॉयल पास को भी दो भागों में बांटा गया है जो की 1 से 50 तथा 51 से 100 रैंक तक के लिए है। इस नए पास में प्लेयर्स को नए आउटफिट सेट, इमोट्स, हेलमेट, गन स्क्रीन बहुत कुछ मिलने वाला है।

पिछले महीने BGMI बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया ने 2.8 अपना एक नया अपडेट लॉन्च किया था जो की Zombie Edge नाम का एक जोंबी थीम वाला गेम मोड लाया। इस मोड को मिरामार, लिवीक और ईरंगल मैप्स पर खेला जा सकता है। Aerolith Lab और इसके आसपास के इलाके में घटना के समय हॉटस्पॉट के रूप में कार्य करते हैं। जिसमें प्लेयर्स को मारने के लिए अनगिनत म्युटेंट मिलते हैं।

इस नए अपडेट में मैग्लेव होवरबोर्ड को भी जोड़ा गया है जिसमे हेलोविक्स अपडेट के साथ साथ डिस्को लाइट, नक्काशीदार कद्दू और डांसिंग म्यूटेंट के साथ जमीन और पानी में तेजी से ट्रेवल करने में सक्षम रहता है। यह नया अपडेट प्लेयर्स को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।