IND vs AUS T20: पहले T20 मुकाबले में 2 विकेट से जीता भारत – इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला गया। यहां पर भारतीय टीम की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो की बिल्कुल सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 विकेट खोकर 208 रन बनाए तो वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ ने शानदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान उन्होंने 41 गेंद पर आठ चौके लगाते हुए 52 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह रन आउट हो गए। वहीं मैच में मैथ्यू शॉर्ट 11 गेंद पर 13 रन बनाकर रवि बिश्नोई का शिकार हो गए। इसके अतिरिक्त मैच में जोश इंग्लिश ने 50 गेंद में 220 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बना डालें। बता दे की जोश इंग्लिश की इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 8 शानदार छक्के भी लगाए। वही टीम डेविड ने 13 गेंद पर 19 तो वही मार्कस स्टोइनिस ने छह गेंद पर 7 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम के ओर से गेंदबाजी करते हुए रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्ण को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में खो दिया। बता दे की ऋतुराज गायकवाड बिना अपना खाता खोले रन आउट हो गए। वहीं इसके बाद यशस्वी जायसवाल भी 8 गेंद पर 21 रन बनाकर मैथ्यू शॉर्ट का शिकार हो गए। हालांकि फिर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला। इस दौरान ईशान किशन ने 39 गेंद पर 58 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने दो चौके और पांच छक्के भी लगाए तो वही तिलक वर्मा ने भी 10 गेंद पर 12 रन बनाए। दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव बने हुए थे जिन्होंने 42 गेंद पर 9 चौके और चार छक्के लगाते हुए शानदार 80 रन बनाएं।
उसके अतिरिक्त मैच में अक्षर पटेल 6 गेंद पर दो रन बनाकर आउट हो गए। एक समय में भारतीय टीम को जीत के लिए 18 गेंद में 20 रनों की आवश्यकता थी इस दौरान रिंकू सिंह ने एक छोर संभाले रखा परंतु दूसरी छोड़ पर पहले रवि बिश्नोई और फिर अर्शदीप सिंह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। आखरी गेंद पर भारतीय टीम को जीत के लिए एक रन की आवश्यकता थी। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर भारतीय टीम को यह में जीता दिया। भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।







