IND vs AUS: 26 नवंबर को खेला जाएगा दूसरा T20, यहां देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग – भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की T20 सीरीज खेल रही है। जिसका पहला मुकाबला भारतीय टीम ने जीत लिया है। इसी के साथ भारतीय टीम इस T20 सीरीज में 1-0से आगे चल रही है। बता दे कि पहला मुकाबला काफी हाई स्कोरिंग रहा। जहां पर भारतीय टीम ने दो विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया। वहीं भारतीय टीम दूसरे T20 मुकाबले में भी जीतने का प्रयास करेगी। जानकारी के लिए बता दे कि भारतीय टीम टी 20 वर्ल्ड कप 2024 की भी तैयारी कर रही है।
कहां खेला जाएगा दूसरा T20 मैच (India vs Australia T20)
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला केरल के तिरुवंतपुरम में खेला जाएगा। बता दे कि यह मुकाबला 26 नवंबर को शाम 7:00 बजे से शुरू होगा तथा इसके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस किया जाएगा।
कहां देखे फ्री लाइव स्ट्रीमिंग
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा T20 मुकाबला ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। जिसका सीधा प्रसारण आप भारत 18 और कलर सिनेप्लेक्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा फ्री डिश का उपयोग करने वाले दर्शन डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का आनंद ले सकते हैं। वही मोबाइल ऐप की बात की जाए तो आप जियो सिनेमा एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।
कैसा रहा पहला T20 मैच
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) पहला t20 मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट खोकर 20 ओवर में 208 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक गेंद शेष रहते ही इस मैच को अपने नाम कर लिया। T20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का यह सबसे बड़ा रन चेस था। इस दौरान भारतीय टीम की ओर से ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जीत के हीरो रहे। सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए 42 गेंद में 80 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और चार छक्के भी लगाए। वहीं ईशान किशन ने भी 58 रनों की पारी खेली।
T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम स्काउड
ऋतुराज गायकवाड (उप कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, श्रेयस अय्यर (आखिरी 2 मैचों के लिए उप कप्तान)
T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम स्क्वाड
मैथ्यू वेड (कप्तान), जोश इंग्लिस, केन रिचर्डसन, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, जेसन बेहरेनडोर्फ, एडम जम्पा, ग्लेन मैक्सवेल।







