वर्ल्ड कप ट्रॉफी को पैर में रख के विवाद में फंसे Mitchell Marsh, जानिए पूरी खबर – वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को हराकर छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। वही वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऑलराउंडर Mitchell Marsh की तस्वीर खूब वायरल हुई। जिसमें मिशेल मार्श अपने पैरों के नीचे वनडे वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी को रख के नजर आए। इसके बाद क्रिकेट फैंस को उनकी यह फोटो देखकर काफी ज्यादा बुरा लगा और उन्होंने मिशेल मार्श को खूब खरि खोटि सुनाई। जिसके बाद अब मिशेल मार्श की मुश्किलें बढ़ सकती है।
दरअसल उत्तर प्रदेश के एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) द्वारा ट्रॉफी को अपने पैरों में रखने के बाद उन पर मामला दर्ज करवाया है। दरअसल इसमें यह बताया गया कि जिस प्रकार मिशेल मार्श ने अपने पैरों के नीचे वर्ल्ड कप ट्रॉफी को रखा है उससे कई भारतीय फैंस के भावनाओं को ठेस पहुंची है।
गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया ने छठी बार वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर मिशेल मार्श के हाथों में बीयर तथा पैर के नीचे वर्ल्ड कप ट्रॉफी की तस्वीरे काफी ज्यादा वायरल हो रही थी। इसके बाद क्रिकेट फैंस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की इस हरकत पर काफी ज्यादा भड़क गए हैं।
फाइनल मुकाबले में हारी थी भारतीय टीम
गौरतलब है कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। जिसमें रोहित शर्मा के कप्तानी वाली भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारतीय टीम तीसरी बार वर्ल्ड कप का चैंपियन नहीं बन पाई और करोड़ों भारतीय फैंस के दिल को ठेस पहुंची। बता दे कि भारतीय टीम ने इस पूरे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके बाद भारतीय टीम ने 10 में से 10 मुकाबले में जीत दर्ज की थी तथा सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि वह फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने हार गई और तीसरी बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का सपना भी टूट गया।







