7 दिन की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुई Boat Lunar Tigon स्मार्टवॉच – हाल ही में Boat ने अपनी नई Lunar Tigon स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। इस स्मार्ट वॉच में आपको 1.45 इंच का अमोलेड डिस्पले मिलता है जो की 600 nits ब्राइटनेस के साथ आता है। साथ इस स्मार्ट वॉच में कई हेल्थ फीचर्स मिलते हैं जिसमें की स्लिप ट्रैकिंग, SpO2 मॉनिटरिंग इत्यादि शामिल है। आईए अब हम आपको इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हैं।
Boat Lunar Tigon स्मार्टवॉच स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इसमें आपको 1.45 इंच का AMOLED डिस्पले मिलता है जो की 466 x 466 पिक्सल रेजोल्यूशन तथा 600 nits की पिक ब्राइटनेस के साथ आता है। साथ ही नेविगेशन के लिए इसमें राईट साइड बटन दिया गया है। इस स्मार्ट वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है। साथ ही कई हेल्थ फीचर्स जैसे मेंस्ट्रूअल साइकल, ब्लड ऑक्सीजन लेवल spo2 और हार्ट रेट मॉनिटरिंग सपोर्ट मिलता है। कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्विक डायल पैड मिलता है जिसमें कि आप 10 कांटेक्ट से भी कर सकते हैं। साथ ही यह स्मार्ट वॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। वही बैटरी बैकअप की बात की जाए तो यह स्मार्ट वॉच सिंगल चार्ज पर 7 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। स्मार्टफोन में आपको ip67 की रेटिंग भी मिलती है। साथ ही स्मार्टवॉच में स्टॉपवॉच और अलार्म जैसे कुछ जरूरी टूल्स भी दिए जा रहे हैं।
Boat Lunar Tigon स्मार्टवॉच की कीमत
स्मार्ट वॉच की कीमत 2899 रखी गई है जो कि इसे काफी ज्यादा किफायति बनाती। है बता दे कि यह कीमत इसके ओशन रिज स्ट्रैप के साथ है। जबकि मैटेलिक स्ट्रैप के लिए आपको 2999 रुपए देना होंगे। वही यह स्मार्टफोन अमेजॉन पर खरीद के लिए उपलब्ध है तथा आप इसे Metal Gold, Steel Black, Active Black और Deep Blue कलर्स में खरीद सकते हैं।






