OnePlus Ace

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में Android 14 बेस्ड Oxygen OS 14 अपडेट हुआ रोल आउट – OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन जनवरी 2022 में विश्व में लॉन्च किया गया। वही भारतीय बाज़ार में यह स्मार्टफोन मार्च 2022 में लॉन्च किया गया था। बता दे कि इस स्मार्टफोन में 80 वोल्ट SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित OxygenOS 12.1 पर चलता था। वही अब भारत में OnePlus 10 Pro को Andorid 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार OxygenOS 14 अपडेट OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के लिए रोल आउट हो रहा है। बता दे कि यह अपडेट 790MB से भी ज्यादा बड़ा हो सकता है। यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि इस समय यह केवल बीटा प्रोग्राम में नामांकित उपयोगकर्ता के लिए ही उपलब्ध होगा। साथ ही बाकी अन्य यूजर्स के लिए भी यह अपडेट जल्द ही रोल आउट हो जाएगा।

OnePlus 10 Pro मे OxygenOS 14 अपडेट में Smart cutout, file dock, fluid cloud और Content Extraction आदि सुविधाएं मिलती है। OnePlus 10 Pro को oxygen os 14 के Aquamorphic Design 2.0 के साथ आता है। बता दे की यह अपडेट बेहतर एनीमेशन और रंग शैली प्रदान करता है। भारत में OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन वॉल्केनिक ब्लैक और एमराल्ड फॉरेस्ट कलर में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को Amazon, Flipkart और OnePlus वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत की बात करे तो इसके बेस वेरिएंट 8GB +128 GB का प्राइस 66,999 रुपए तथा 12GB + 256GB वेरिएंट का प्राइस 71,999 रूपये है।

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की Fluid AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो की 1440 x 3216 पिक्सल रेजोल्यूशन और Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आती है। वही इसके कैमरा की बात करे तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48MP का Sony IMX789 प्राइमरी कैमरा, 50MP Samsung ISOCELL JN1 अल्ट्रावाइड सेंसर तथा 8 MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 MP का Sony IMX615 सेंसर दिया गया है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है