Lava Blaze

जल्द ही लॉन्च होगा Lava Yuva 3 Pro, किफायती कीमत में मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स -Lava स्मार्टफोन कंपनी जल्द ही एक नया किफायती स्मार्टफोन Lava Yuva 3 Pro इस सप्ताह देश में लॉन्च करने जा रही है। जो की कंपनी द्वारा लांच किए गए Lava Yuva 2 Pro की जगह लेगा। बता दे की कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन का टीजर भी जारी कर दिया है।

X पर पोस्ट करते हुए Lava Mobile ने यह बताया है कि Lava Yuva 3 Pro 4G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। जो की 14 दिसंबर के दिन लांच किया जाएगा। साथ ही कंपनी ने एक वीडियो टीजर में इसका डिजाइन भी बताया है। जिसमें आप यह देख सकते हैं कि स्मार्टफोन गोल्डन कलर में दिखाई दे रहा है। साथ ही इसमें दो रैक्टेंगुलर कैमरा माड्यूल पर दो अलग सर्कुलर कैमरा यूनिट दिखाई दे रहे हैं।

वहीं टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने भी इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। साथ ही इसका डिजाइन भी लीक किया है वही कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन पर्पल, ग्रीन और गोल्डन कलर्स में दिखाई दे रहा है। टिप्स्टर का कहना है कि इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी तथा यह स्मार्टफोन 11000 रुपए से कम कीमत का होगा। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Unisoc T606 चिपसेट मिलता है। साथ ही यह स्मार्टफोन 8GB रैम तथा 128GB स्टोरेज के साथ मार्केट में दस्तक देगा। स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का बैक कैमरा तथा फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।

बता दे की कंपनी ने हाल ही में पिछले महीने Lava Blaze 2 5G लांच किया था। जिसमें कंपनी ने 6.56 इंच का एलसीडी डिस्पले दिया था। वही इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी था। वही प्राइस की बात की जाए तो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 9999 रुपए रखी गई थी वहीं इसके टॉप वैरियंट की कीमत 10999 रुपए थी। यह स्मार्टफोन Glass Blue, Glass Black और Glass Lavender कलर में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को Mediatek Dimensity 6020 SoC प्रोसेसर से जोड़ा गया है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।