BGMI

Call of duty खेलने वालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जल्द ही लोट रहा है Verdansk मैप – Call of duty: Warzone खेलने वाले के लिए बड़ी खबर आ रही है। दरअसल पिछले कुछ समय से इस गेम के ओरिजनल मैप Verdansk मैप को हटा दिया गया था। यह गेम का मूल मैप था जिसे प्लेयर्स ने काफी समय दिया था। हालांकि अब एक ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि Warzone में प्लेयर्स का यह पसंदीदा मैप जल्द ही वापसी करने वाला है।

रिपोर्ट में यहां तक दावा किया जा रहा है कि यह मैप 2024 में वापस गेम के साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि इस मैप को Black Ops Gulf War Season 1 के साथ वापस लाया जा रहा है। Call of duty: Warzone का मूल मैप Verdansk 2024 में वापसी करने जा रहा है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि इस पारंपरिक Warzone main map में रिलीज शेड्यूल के अनुसार वापस लाया जाएगा।

यदि अक्टूबर के अंत से नवंबर की शुरुआत तक अपने सामान्य रिलीज पैटर्न पर कॉल आफ ड्यूटी कायम रहता है तो इससे यह पता चल रहा है कि मूल मैप Verdansk दिसंबर 2024 में वापसी कर सकता है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि यह मैप किस मौसम पर आधारित होगा। परंतु रिपोर्ट में यह बताया गया है कि यह अपकमिंग फन फेवरेट सीजन हो सकता है। साथ ही मैप में अपने मूल रिलीज के बाद से कई बदलाव हुए हैं।

बीते महीने नवंबर में WindowsCentral ने यह जानकारी दी थी कि अपकमिंग कॉल आफ ड्यूटी (Call of Duty) पार्ट खाड़ी युद्ध के इर्द-गिर्द फोकस करने वाला है। साथ ही ताजा रिपोर्ट भी इस बात का समर्थन करती है और यह दावा करती है कि इसका टाइटल Call of Duty: Black Ops Gulf होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की फ्रेंचाइजी के दो दशक से अधिक के इतिहास में कॉल आफ ड्यूटी टाइटल्स को लगभग 16 महीने से लेकर 3 साल के समय के अंतर्गत विकसित किया है। साथ ही रिपोर्ट यह भी दावा करती है कि इस वर्ष कॉल आफ ड्यूटी अधिक आकर्षक प्रीऑर्डर बोनस दे सकता है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।