Under 19 World Cup

U19 World Cup 2024 के शेड्यूल का हुआ एलान, 20 जनवरी को होगा भारत का पहला मैच – हाल ही में बीसीसीआई ने पुरुषों के अंडर-19 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दे की पुरुषों का अंडर-19 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 19 जनवरी 2024 से शुरू होगा तथा यह 11 फरवरी 2024 तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 41 मुकाबले खेले जाएंगे तथा इसका फाइनल मुकाबला 11 जनवरी को होगा। वहीं भारतीय टीम टूर्नामेंट की शुरुआत 20 जनवरी से करेगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सोमवार शाम आईसीसी ने U19 World Cup 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दे कि यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी (ICC) ने चार ग्रुप बनाए हैं। चारों ग्रुप में चार-चार टीम रखी गई है। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। वहीं चारों ग्रुप में टॉप 3 पर रहने वाली टीम अलग-अलग राउंड में पहुंच जाएगी। बता दे कि दूसरे राउंड में कुल 12 टीमें होगी। जहां पर प्रत्येक टीम दूसरे ग्रुप की दो टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेगी। सीधे शब्दों में कहा जाए तो दूसरे राउंड में हर टीम दो दो मैच खेलेगी। इसके बाद टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएंगी।

बता दे की अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाएगा। वही आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा है। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना पहला मुकाबला 20 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी तो वहीं भारतीय टीम का दूसरा मैच 25 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ होना है। वही 28 जनवरी को भारतीय टीम अपना तीसरा मुकाबला अमेरिका के साथ खेलेगी।

गौरतलब है की अंडर-19 वर्ल्ड कप (U19 World Cup 2024) साल 1988 से आयोजित हो रहा है। 1988 के बाद से यह प्रत्येक 2 साल में आयोजित किया जाता है। वहीं भारतीय टीम के बात की जाए तो अभी तक इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया पांच बार जीत चुकी है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया तीन बार तथा पाकिस्तान दो बार चैंपियन बन चुकी है। वहीं इसके अलावा वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश भी एक-एक बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप

ग्रुप ए – भारत, आयरलैंड, बांग्लादेश, यूएसए
ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेस्ट इंडीज
ग्रुप सी – श्रीलंका, जिंबॉब्वे, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया
ग्रुप डी – पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, न्यूजीलैंड

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है