अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 2022 Flip को मोटोरोला कंपनी ने पेश कर दिया है। अभी केवल चीन के मार्केट में इस स्मार्टफोन को कंपनी ने पेश किया है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन ने मार्केट में आते ही धूम मचा दी है। यदि कंपनी की मानें तो इस स्मार्टफोन की 10,000 यूनिट को कंपनी ने 5 मिनट सेल कर लिया है। मोटोरोला कंपनी ने बताया कि पिछले फोल्ड फोन से यह बहुत अलग है। मार्केट में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट तथा 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ क़्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ यह फोन पेश हुआ है।
Moto Razr 2022 की प्राइस-
अभी इस स्मार्टफोन को मोटोरोला ने घरेलु बाजार में पेश किया है। अभी इस फोन की प्राइस का मूल्यांक ग्लोबल मार्केट के लिए नहीं हुआ है। दो वेरिएंट में फोन को कंपनी ने पेश किया है। पहले वेरिएंट की प्राइस 5,999 युआन यानि कि 70,750 रूपये रखी गई है इसमें आपको 8 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। दूसरे वेरिएंट में इसकी प्राइस 7,299 युआन यानि कि तकरीबन 86,000 रूपये रखी गई है इसमें आपको 12 जीबी रैम+512 जीबी स्टोरेज मिलेगा। अपने घरेलु मार्केट में प्री-बुकिंग के लिए इस फोन को कंपनी ने मौजूद करा दिया है।
Moto Razr 2022 के स्पेसिफिकेशंस-
6.7 इंच की फोल्डेबल एमोलेड डिस्प्ले आपको इस स्मार्टफोन में मिलती है तथा यह 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। 2.7 इंच की ओलेड कवर डिस्प्ले भी फोन में मिलती है। आपको इस स्मार्टफोन में क़्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। Android 12 प्लेटफार्म पर आधारित यह फोन MyUI 4.0 में मिलता है तथा 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,500 mAh की बैटरी इस स्मार्टफोन में दी गई है।
Moto Razr 2022 का कैमरा-
इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात की जाए तो डुअल रियर कैमरा सेटअप इसमें आपको मिलता है। आपको 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर तथा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर इसमें मिलता है। 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटअप इस फोन में सेल्फी तथा वीडियो चैट के लिए आपको मिल जाता है। इस फोन के कनेक्टिविटी की बात करें तो 5G के 19 बैंड सपोर्ट तथा Wi-Fi 6E जैसे फीचर्स डॉल्बी एटमॉस स्पीकर के साथ आपको इसमें मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि कैमरा, प्रोसेसर तथा डिस्प्ले को पिछले फोल्डेबल फोन के मुकाबले इस फोन में और बेहतर किया गया है।






