Google Play Store

Google Play Store: गूगल लाया नया फीचर, अब दूसरे डिवाइस के ऐप्स भी कर पाएंगे अनइंस्टॉल – गूगल कंपनी अपने यूजर को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। गूगल हर दिन अपने को बेहतरीन बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पर काम करती है। हाल ही में कंपनी अपने प्ले स्टोर में एक ऐसा फीचर लेकर आ रही है जिसकी मदद से आप एक अकाउंट से दूसरे डिवाइस के इंस्टॉल्ड एप को भी डिलीट कर पाएंगे।

इस नई अपडेट को कंपनी रिमोट एप अनइनस्टॉलेशन फीचर के नाम से पेश करने वाली है। गूगल (Google) के इस लेटेस्ट सिस्टम अपडेट के अनुसार यह सुविधा अभी गूगल प्ले स्टोर के 38.8 संस्करण में उपलब्ध हो रही है। इस नए फीचर को आप स्मार्टफोन, टीवी, पीसी, वेयर इत्यादि में उपयोग कर सकते हैं। दरअसल इस फीचर की अभी टेस्टिंग चल रही है। यह फीचर प्ले स्टोर वजन 38.8 पर ही उपलब्ध है। हालांकि अभी यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट नहीं किया गया है फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग में चल रहा है परंतु माना जा रहा है कि कुछ ही समय में यह फीचर्स सभी लोगों के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। आइए अब हम आपको बताते हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है?

यदि आप भी एक गूगल (Google) अकाउंट से दूसरे डिवाइस के एप्स को अनइनस्टॉल करना चाहते हैं तो…

  • सबसे पहले आपको अपना गूगल प्ले स्टोर को 38.8 संस्करण में अपडेट कर लेना है।
  • वहीं इसके बाद आपको एप्स और डिवाइस पेज पर क्लिक करना है।
  • जिसके बाद आपके सामने डिवाइस चयन करने का विकल्प आएगा।
  • यहां पर आप डिवाइस को चयन करते हुए प्ले स्टोर के सभी इंस्टॉल किए गए एप्स देख सकते हैं।
  • अब जिन एप्स को आप अनइंस्टॉल करना चाहते हैं उन पर क्लिक करते हुए आप उन्हें डिलीट कर सकते हैं।
Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।