Ind vs SA Test: 26 दिसंबर से खेला जाएगा पहला टेस्ट, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन – भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है। जिसमें भारतीय टीम ने T20 सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज पर भी अपना कब्जा कर लिया है। वहीं इसके बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेलना है। जिसे लेकर भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 पर लगातार चर्चा कर रहे हैं।
क्योंकि यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज का हिस्सा है जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरना चाहेंगे। आइए अब हम आपको बताते हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के मुकाबले कब और कहां होंगे तथा भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगी।
Ind VS Sa Test Series Match Schedule
दरअसल भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा तो वहीं इस सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा।
यह रह सकती है प्लेइंग इलेवन
पहले टेस्ट मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। वही उसके बाद तीन नंबर पर शुभमन गिल खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। चौथे नंबर को लेकर अभी संशय बना हुआ है क्योंकि विराट कोहली इस समय पारिवारिक वजहों के कारण भारत गए हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि वह जल्द ही वापस साउथ अफ्रीका पहुंचकर पहला टेस्ट मुकाबला खेलेंगे। ऐसे में विराट कोहली चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे।
वही नंबर पांच पर श्रेयस अय्यर का नाम आ सकता है। अब विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा के पास दो विकल्प है जिनमें केएस भरत और केएल राहुल का नाम शामिल है। हालांकि यहां पर रोहित शर्मा केएल राहुल को प्राथमिकता दे सकते हैं। वहीं गेंदबाजों की बात की जाए तो पहले टेस्ट मुकाबले में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह का खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
वही साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में मोहम्मद शमी बाहर हो चुके हैं ऐसे में भारतीय कप्तान प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार में से किसी एक को बतौर तेज गेंदबाज टीम में शामिल कर सकते हैं। वहीं शार्दुल ठाकुर को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।
पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।







