Microsoft जल्द ही बंद करेगी Windows 10 सपोर्ट, 24 करोड़ कंप्यूटर हो जायेंगे बेकार – अगले 2 साल के अंदर microsoft अपने Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट खत्म करने का विचार कर रही है। दरअसल लगभग 10 साल की सर्विस के बाद माइक्रोसॉफ्ट सपोर्ट डॉक्यूमेंट के अनुसार ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन 2025 में सेवानिवृत्ति कर दिया जाएगा।
इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वर्तमान समय का 22H2, Windows 10 का अंतिम वजन होगा। वही माइक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन के इस फैसले से लगभग 240 मिलियन पर्सनल कंप्यूटर बेकार हो जाएंगे। एक रिसर्च के मुताबिक Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट बंद होने के कारण लैंडफिल वेस्ट कचरा बढ़ जाएगा तथा दावा यहां तक किया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन के इस फैसले से लगभग 240 मिलियन पर्सनल कंप्यूटर डिस्पोज हो जाएंगे। इन कंप्यूटर पीसी से निकलने वाला इलेक्ट्रॉनिक कचरा लगभग 480 मिलियन किलोग्राम होने की उम्मीद जताई जा रही है। जो की 3,20,000 कारों के वजन के बराबर है।
हालांकि कई पीसी ओएस समर्थन समाप्त होने के बाद भी कई वर्षों तक काम कर सकते हैं। वहीं केनालिस ने चेतावनी जारी की है कि सिक्योरिटी अपडेट की कमी के कारण डिवाइस की मांग भी कम हो सकती है। दरअसल माइक्रोसॉफ्ट अभी एक योजना के अंतर्गत कार्य कर रही है जिसके अनुसार अक्टूबर 2028 तक windows 10 डिवाइस के लिए सुरक्षित अपडेट प्रदान करना भी शामिल है। वहीं केनालीस ने यह सुझाव दिया है कि Windows 10 सपोर्ट के लिए प्राइसिंग स्ट्रक्चर यदि पिछले रुझानों का पालन करते हैं तो नई पीसी पर माइग्रेट करना अधिक खर्चीला हो सकता है। यानी इसके बाद ज्यादा पुराने कंप्यूटर को हटाया जा सकता है।
दरअसल माइक्रोसॉफ्ट अक्टूबर 2025 तक windows 10 के लिए सपोर्ट बंद कर देगा। वही अगली पीढ़ी Windows 11 से पीसी में एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी को जोड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जो कि इस समय सुस्त पड़े कंप्यूटर बाजार को एक बार फिर से रफ्तार में ला खड़ा कर देगी।
वही एक रिपोर्ट के अनुसार पर्सनल कंप्यूटर और डाटा स्टोरेज सर्वर में उपयोग की जाने वाली हार्ड ड्राइव को रिन्यूएबल पावर जेनरेशन और इलेक्ट्रिक वाहन मोटर में उपयोग के लिए पदार्थ निकलने के लिए रीसायकल किया जा सकता है।






