OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, मिलेगा 50MP का कैमरा – OnePlus जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 12R और OnePlus Ace 3 को लॉन्च करने वाला है। ग्लोबल मार्केट में OnePlus 12R को 23 जनवरी को OnePlus 12 के साथ लांच किया जाएगा तो वहीं OnePlus Ace 3 को चीन में 4 जनवरी को लांच किया जा सकता है। वही हाल ही में इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। आईए अब हम आपको OnePlus 12R तथा OnePlus Ace 3 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बताते हैं।
OnePlus 12R/ OnePlus Ace 3 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस
हाल ही में लीक में मिली जानकारी के अनुसार आगामी वनप्लस स्माटफोन 8GB और 16GB LPDDR5x रैम और 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शंस के साथ उपलब्ध होंगे। साथ ही यह भी सामने आया है कि यह दोनों स्मार्टफोन ग्रे और ब्लू कलर में दिखाई देने वाले हैं।
अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5500 mAh की बैटरी तथा 100W SuperVOOC का चार्ज सपोर्ट मिलेगा। वहीं डिस्प्ले की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की ProXDR LTPO 4.0 OLED डिस्पले मिलने की उम्मीद की जा रही है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तथा रेजोल्यूशन 1.5k होगा। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 पर कार्य करेंगे तथा डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टर प्लस प्रोटेक्शन के साथ आएगी।
कैमरा सेटअप की बात की जाए तो OnePlus 12R में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वही सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा उपलब्ध होगा।
हालांकि नवंबर में कंपनी ने OnePlus Ace 3 नाम की पुष्टि की थी। परंतु इसे OnePlus 12 के साथ लॉन्च नहीं किया गया। हालांकि अब खबर आ रही है कि OnePlus Ace 3 को 4 जनवरी को लांच किया जा सकता है।






