IND vs SA: पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाए 208/8 – भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 59 ओवर में 8 विकेट खोकर 208 रन बना लिए हैं। वहीं केएल राहुल 70 रनों के साथ नाबाद खेल रहे हैं।
गौरतलब है कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 59 ओवर में 8 विकेट खोकर 208 रन बना लिए हैं। वहीं इस दौरान केएल राहुल 70 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है तो वही उनके साथ मोहम्मद सिराज भी नॉट आउट है। हालांकि बारिश के कारण पहले दिन का खेल पूरा नहीं हो पाया। निर्धारित 90 ओवर में से 31 ओवर नहीं फेक जा सके। वहीं दूसरे दिन का खेल अब 30 मिनट पहले शुरू होगा जो कि इन 31 ओवरों की भरपाई करेगा।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) टेस्ट पहला दिन
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। दरअसल कप्तान रोहित शर्मा मात्र पांच रनों के स्कोर पर ही रबाडा का पहला शिकार बन गए। वहीं इसके बाद यशस्वी जयसवाल 17 रन और शुभमन गिल की मात्रा दो रन बनाकर आउट हो गए। एक समय पर भारतीय टीम का स्कोर 24 रन पर तीन विकेट हो गया था। हालांकि फिर श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने पारी को संभाला। हालांकि वह भी अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए।
इस दौरान विराट कोहली 38 और अय्यर 31 रन बनाकर आउट हो गए। वही मैच में शार्दुल ठाकुर ने 24 तथा रविचंद्रन अश्विन ने 8 रनों का योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह मात्र एक रन बनाकर मार्को यानसेन की गेंद पर बोल्ड हो गए। वही मैच में केएल राहुल एक छोर पर जमे हुए हैं। इस दौरान वह नाबाद 70 दोनों के साथ क्रीज पर मौजूद है। वही मोहम्मद सिराज भी दूसरी छोर पर उनका साथ दे रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए हैं तो वही नंद्रे बर्गर को दो तथा मार्को यानसेन को भी एक सफलता मिली है।
बता दे कि भारतीय टीम की ओर से प्रसिद्ध कृष्ण और साउथ अफ्रीका की टीम की ओर से नंद्रे बर्गर और डेविड बेडिंघम ने आज अपना टेस्ट डेब्यू किया है।







