Google

Apple और Google समेत इन दिग्गज कंपनियों ने कर दी भारत से हायरिंग बंद – दुनिया भर में कई बड़ी टेक कंपनियों ने साल 2023 में छंटनी करना प्रारंभ कर दिया। जिसमें की Google, Amazon और Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों के नाम भी शामिल है। वही एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की 6 सबसे बड़ी कंपनियों ने भारत में हायरिंग लगभग बंद कर दी है। दरअसल इसके पीछे इकोनॉमी में आए ग्लोबल स्लो डाउन को बताया जा रहा है।

आपको बता दे की Apple , Facebook, amazon, Netflix, Google तथा Microsoft ने भारत में हायरिंग को लगभग 90% तक कम कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 की तुलना में भारत से होने वाली हायरिंग में इस साल 90% की कमी दर्ज की गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक्टिव हायरिंग का आंकड़ा कंपनियों में केवल 200 है जो की 98% कम है। भर्तियों में कमी वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण आया है।

गौरतलब है की हायरिंग में यह कमी साल 2022 दिसंबर में ही आना प्रारंभ हो गई थी। जब टेक कंपनियों में एक्टिव डिमांड जुलाई के तुलना में 78% तक कम हो गई थी। यानी की 18 महीना से दुनिया भर की बड़ी टेक कंपनियों में हायरिंग पर ब्रेक लगा हुआ है। इन टेक कंपनियों ने भारी संख्या में छंटनी की है। जबकि फिलहाल कंपनियां में जो ओपनिंग है वह केवल 30,000 ही है। पिछले साल से ही यह छंटनी प्रारंभ हो गई थी। जिनमें Amazon , Google और Microsoft जैसी बड़ी टेक कंपनियां द्वारा बड़ी संख्या में छंटनी की गई।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की Apple, Facebook, amazon, Netflix, Google तथा Microsoft के कोर ऑपरेशन में इस समय भारत से केवल 150000 लोग काम करते हैं। वहीं हाल ही में नए साल के शुरू होने से पहले पेटीएम ने भी अपने एम्पलाइज की छंटनी करने का ऐलान कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक पेटीएम अपने सभी बिजनेस को फिर से व्यवस्थित करने का विचार कर रही है। जिसके लिए उसने लागत को कम करने के लिए छंटनी का ऐलान किया है। जो की कंपनी का कुल वर्कफोर्स का 10% ब

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।