WhatsApp Web में आ रहा ये नया फीचर, अब मिलेगा और भी ज्यादा फायदा – WhatsApp कंपनी हमेशा अपने यूजर की सुविधा के लिए समय-समय पर नए फीचर लेकर आती है। वही इस समय भी व्हाट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है। जिसमें की यूजर्स को पहले से ज्यादा प्राइवेसी मिलने वाली है। दरअसल यह फीचर WhatsApp Web से जुड़ा है। जिसके आने के बाद यूजर को व्हाट्सएप वेब पर कनेक्ट होने के लिए अपना फोन नंबर बताने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बल्कि व्हाट्सएप वेब पर अब यूजर दूसरे यूजर को नाम से ही ढूंढ पाएंगे। कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि यह फीचर केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाया जाएगा। परंतु अब इस फीचर को वेब वर्जन में लाने की भी तैयारी की जा रही है।
हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा करते हुए बताया है कि अब Web WhatsApp पर यूजर सिर्फ यूजर नेम के माध्यम से ही कनेक्ट कर पाएंगे। अभी तक वेब वर्जन पर कनेक्ट होने के लिए यूजर को दूसरे यूजर का फोन नंबर बताना पड़ता था। परंतु अब इस नए फीचर आने के बाद बिना फोन नंबर बताएं ही वह केवल नाम से ही जुड़ पाएंगे। सीधे शब्दों में कहे तो यदि आप किसी को अपना फोन नंबर नहीं बताना चाहते हैं तो भी आप इस मैसेजिंग प्लेटफार्म पर कनेक्ट हो पाएंगे।
इसके बाद यूजर्स की प्राइवेसी तो बढ़ेगी ही साथ में कम्युनिकेशन और भी ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी। क्योंकि इस दौरान यूजर को अपनी पर्सनल डिटेल भी नहीं देना होगी। हाल ही में व्हाट्सएप ने इस डेवलपिंग फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
इसके अलावा WhatsApp वीडियो कॉल को और ज्यादा बेहतरीन बनाने के लिए भी नए फीचर पर काम कर रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में यह सामने आया है कि व्हाट्सएप एक ऐसा फीचर ला रहा है जिसके जरिए वीडियो कॉल पर आप म्यूजिक और ऑडियो को शेयर कर पाएंगे। हालांकि यह तब संभव होगा जब एक यूजर दूसरे यूजर को अपनी स्क्रीन शेयर करेगा। यह WhatsApp फीचर उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा जो की वीडियो कॉल पर कुछ देर के लिए मल्टीमीडिया कंटेंट शेयर करके मनोरंजन करना चाहते हैं। यह फीचर आने के बाद वीडियो और म्यूजिक ऑडियो स्क्रीन शेयरिंग के दौरान शेयर कर पाएंगे जिससे कि यूजर्स को काफी ज्यादा फायदा मिलने वाला है।






