IND W vs AUS W
3rd ODI
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का तीसरा वनडे मुकाबला आज वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला गया।
इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट खोकर 338 रन बनाए।
वहीं इसके बाद भारतीय टीम 148 रन पर ही ऑल आउट हो गई। और ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 190 रन से जीत लिया।
ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज फीब लीचफील्ड ने 125 गेंद पर 16 चौके और एक छक्का लगाते हुए 119 रनों की पारी खेली।
कप्तान एलिसा हिली ने 85 गेंद पर 82 रनों की पारी खेली।
भारतीय टीम की ओर से श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।
वही अमनजोत कौर को दो सफलता मिली। इसके अलावा दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर के नाम भी एक-एक विकेट रहा।
मैच में स्मृति मंदाना ने 29 गेंद पर 29, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा ने 25-25 रनों की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉर्जिया वेयरहम ने सबसे ज्यादा 3, एलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड और मेगन शट ने दो-दो विकेट लिए।
Visit
OiSpice
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice