social media

कंपनी ने Instagram और Facebook से हटाए 2.30 करोड़ कंटेंट – Facebook, WhatsApp और Instagram की मूल कंपनी Meta हर महीने एक रिपोर्ट जारी करती है। जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाए गए आपत्तिजनक कंटेंट की जानकारी दी जाती है। हाल ही में मेटा ने नवंबर 2023 के लिए एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें नवंबर महीने के अंतर्गत फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटाए गए बुरे कंटेंट की जानकारी मौजूद है।

जानकारी के मुताबिक कंपनी ने नवंबर 2023 महीने के अंतर्गत फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम से 2.30 करोड़ से ज्यादा आपत्तिजनक कंटेंट को हटाया है। कंपनी द्वारा दी गई इस रिपोर्ट को सूचना प्रौद्योगिकी के नियम 4 (1) (d)के अंतर्गत साझा किया जाता है। मेटा के मंथली कंप्लायंस रिपोर्ट में यह दर्शाया गया है कि कंपनी ने 23 मिलियन में से 18 मिलियन कंटेंट के फोटो, वीडियो, पोस्ट कमेंट फेसबुक से हटाए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार नवंबर 2023 में मेटा ने फेसबुक (Facebook) से कुल 1,83,42,800 कंटेंट हटाए हैं। मेटा ने बताया कि उन्हें इंडियन ग्रीवेंस मेकैनिज्म की ओर से 21149 रिपोर्ट्स नवंबर महीने में प्राप्त हुई थी। जिसमें कंपनी ने इन सभी रिपोर्ट्स का जवाब दिया। इनमें से सबसे ज्यादा संख्या में रिपोर्ट्स अकाउंट हैक, अनुचित या अपंजनक कंटेंट, फेक प्रोफाइल, उत्पीड़न या धमकाने के लिए थी। इसी प्रकार नवंबर महीने में इंस्टाग्राम (Instagram) से 40,95,700 कंटेंट को हटाया गया था। इनमें सबसे ज्यादा कंटेंट व्यस्त नग्नता, आत्महत्या, यौन गतिविधि, उत्पीड़न या धमकाना तथा हिंसक और ग्राफिक कंटेंट से जुड़े थे।

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर प्लेटफार्म को 11,138 रिपोर्ट्स मिली थी इसके बाद इस समस्या के निपटान के लिए 4209 यूजर्स को टूल्स दिए गए जिनके जरिए यूजर्स ने खुद इन शिकायतों का समाधान किया। इंस्टाग्राम (Instagram) को मिली शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायत है फेक प्रोफाइल, अकाउंट हैकिंग, धमकाना या उत्पीड़न, पेज या अकाउंट का एक्सेस खोना इत्यादि को लेकर थी।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 महीने की रिपोर्ट में मेटा ने बताया था कि कंपनी ने 1 महीने के भीतर 37 मिलियन आपत्तिजनक कंटेंट को हटाया था जो की एक बहुत बड़ी संख्या है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।