हाल ही में शुक्रवार की शाम आईसीसी ने T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। T20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन जून में शुरू होगा। वही यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाएगा। जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेगी। वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत को आयरलैंड, अमेरिका, पाकिस्तान और कनाडा के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। T20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मुकाबला संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जाएगा। T20 वर्ल्ड कप का आयोजन 1 जून से शुरू होगा तथा इसका फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोष में खेला जाएगा।
T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। बता दे कि भारत के सभी ग्रुप मैच यूएसए में ही खेले जाएंगे। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयार्क में 9 जून को हाई वोल्टेज मुकाबला आयोजित किया जाएगा।
दरअसल T20 World Cup 2024 एक नए फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें इस बार 20 टीमें शामिल होने वाली है। इन 20 टीमों को पांच-पांच के चार समूह में बांटा गया है। प्रत्येक समूह के टॉप 2 टीमें सुपर 8 चरण में पहुंचेगी। इसके बाद शेष बची टीमें चार-चार के दो समूह में बंट जाएगी। इन ग्रुपों से शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा को रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान को रखा गया है। ग्रुप सी में वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापूआ न्यू गिनी की टीम है। वही ग्रुप डी में श्रीलंका, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और नेपाल की टीम है।
आपको बता दे की T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के मुकाबले 1 से 18 जून के बीच खेले जाएंगे। वहीं सुपर 8 मुकाबले 19 से 24 जून तक खेले जाएंगे। वहीं इस टूर्नामेंट के सेमी फाइनल 26 और 27 जून को आयोजित किए जाएंगे तथा इसका फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा।
T20 World Cup 2024 में भारत के ग्रुप स्टेज मैच
भारत बनाम आयरलैंड – 5 जून
भारत बनाम पाकिस्तान – 9 जून
भारत बनाम अमेरिका – 12 जून
भारत बनाम कनाडा – 15 जून







