अयोध्या में BSNL लगा रही नए टावर, पूर्वी उत्तरप्रदेश में शुरू करने जा रही 4G सेवाएं – देश में जियो और एयरटेल टेलीकॉम कंपनी काफी समय से 5G सेवाएं शुरू कर चुकी है। जिसके कारण बीएसएनल को काफी ज्यादा नुकसान भुगतना पड़ रहा है। जियो और एयरटेल से कंपटीशन मिलने के बाद बड़ी मात्रा में यूजर्स बीएसएनल से एयरटेल या जिओ में स्विच कर रहे हैं। वही टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भी देश में तेजी से 4G मोबाइल नेटवर्क लॉन्च करने के लिए जोरदार तैयारी कर रही है।
दरअसल बीएसएनल ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4G नेटवर्क लॉन्च करने की बात कही है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आ रही है कि बीएसएनल (BSNL) उत्तर प्रदेश में मोबाइल टावरों को अपग्रेड कर रही है तथा उत्तर प्रदेश में 4G रोल आउट का काम भी आखरी फेज में चल रहा है। जो यूजर अभी बीएसएनएल के 2G और 3G नेटवर्क से जुड़े हैं उन्हें जल्द ही 4G नेटवर्क पर लाया जाएगा। साथ ही 4G सिम में अपग्रेड करने पर यूजर्स को एक्स्ट्रा डाटा का फायदा भी दिया जाएगा। दरअसल बीएसएनल उन ग्रामीण इलाकों में अपनी 4G सेवाएं पहुंचाना चाहती है। जहां किसी और कंपनी की सेवाएं नहीं पहुंची।
यानी कि बीएसएनएल कंपनी का उद्देश्य सभी इलाकों तक कनेक्टिविटी को पहुंचाना है।जैसा कि आपको पता है 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने वाला है। जिसे देखते हुए बीएसएनल यहां पर अपनी सर्विस को बेहतर करने का प्रयास कर रही है। जिसके लिए बीएसएनएल कंपनी ने राम मंदिर के नजदीक और महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट तथा टेंट सिटी समेत कई जगहों पर नए मोबाइल फोन टावर भी लगाए हैं। वही रिपोर्ट के मुताबिक अभी आठ टावर और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन व अयोध्या छावनी रेलवे स्टेशन जैसी जगह पर लगाए जाएंगे।
बता दे की पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्किल में बीएसएनल (BSNL) टेलीकॉम कंपनी के पास 81 लाख 28 हजार 335 सब्सक्राइबर है। हालांकि हर महीने कंपनी के यूजर्स अन्य टेलीकॉम कंपनी में स्विच कर रहे हैं। जिसके बाद कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि बीएसएनएल के पास कई आकर्षक रिचार्ज प्लान भी है जो कम कीमत में कॉलिंग की सुविधा देने के साथ-साथ डाटा भी ऑफर करते हैं। 4G नेटवर्क की शुरुआत करके बीएसएनल (BSNL) अपने खोए हुए यूजर बेस को वापस पाने का भरपूर प्रयास कर रही है।






