WhatsApp New Feature: अब थीम का कलर भी होगा चेंज, खुद ही बना पाएंगे स्टिकर – दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफार्म WhatsApp समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन फीचर्स लेकर आता है। हाल ही में व्हाट्सएप एक ऐसा फीचर्स पर काम कर रहा है जो यूजर्स को व्हाट्सएप ऐप के लिए थीम को बदलने की सुविधा देने वाला है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में कंपनी ने iOS पर एक के बीटा वर्जन पर लुक बदल दिया है। इसके बाद व्हाट्सएप इंटरफेस के कुछ हिस्सों में ग्रीन कलर को सम्मिलित किया गया है।
माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही अपने नए अपडेट में यूजर को ऐप के लिए पांच थीम कलर चयन करने की सुविधा दे सकता है। इस फीचर के अलावा स्टीकर एडिटर फीचर की भी टेस्टिंग की जा रही है। WaBetainfo द्वारा यह जानकारी सामने आ रही है कि iOS अपडेट के लिए व्हाट्सएप बीटा में कुछ कोड शामिल किए जा रहे हैं। जिससे यूजर्स जल्द ही कुछ हिस्सों की थीम के लिए अलग कलर सेलेक्ट कर पाएंगे। इसके अंतर्गत स्टेटस अपडेट के चारों ओर सर्कल, चैट लिस्ट के दाएं और मैसेज की संख्या, नीचे चयनित टैब के कलर और इंटरफेस पर कुछ बटन इत्यादि सम्मिलित है।
नए स्टेबल वर्जन पर UI एलिमेंट ब्लू कलर एक्सेंट के साथ दिखाई देते हैं। हाल ही में फीचर ट्रेकर WaBetainfo द्वारा पांच कलर वाला एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। जिसमें व्हाट्सएप के मौजूदा ब्लू ऑप्शन, ग्रीन एक्सेंट, पिक और पर्पल कलर के बीच एक ऑप्शन, एक ऑफ व्हाइट कलर दिखाई दिया। इस फीचर्स के रोल आउट होने के बाद यूजर्स पांच ऑप्शन में से एक का चयन करने से सिर्फ ऐप में मैन ब्रांडिंग कलर अपडेट कर पाएगा।
जानकारी के मुताबिक यह नया वर्जन व्हाट्सएप बीटा iOS 24.1.10.72 के लिए एक नए फीचर सपोर्ट के साथ टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें बीटा टेस्टर्स नए स्टीकर एडिटर का उपयोग भी कर सकते हैं। जिससे की यूजर को WhatsApp में खुद ही स्टिकर को एडिट कर पाने में सहायता होगी। जिसकी बदौलत अन्य स्टीकर एप्स की जरूरत यूजर्स को नहीं होगी।
जानकारी के मुताबिक मौजूदा स्टीकर को टैप करने से बीटा टेस्टर्स को एडिट स्टीकर बटन द्वारा एडिट करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही क्रिएट योर ओन नाम का एक दूसरा बटन भी यूजर्स को खुद के स्टीकर बनाने की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस दौरान यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर स्टीकर बनाते हुए फोटो से बैकग्राउंड को आसानी से हटा पाएंगे। आपको बता दे की नया स्टीकर एडिटर वर्तमान में बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि कलर एक्सेंट पिकर को टेस्टर्स के लिए उपलब्ध होने में अभी कुछ समय और लगेगा। आमतौर पर WhatsApp दोनों प्लेटफार्म के बीच समान फीचर रखता है इसलिए भविष्य में यह फीचर एंड्रॉइड के लिए भी आने की उम्मीद की जा रही है।






