IND vs AFG: पहले T20 मुकाबले में नहीं खेलेंगे विराट कोहली
11 जनवरी को भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच t20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नहीं खेलेंगे।
भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया की विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों की वजह से पहले मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहेंगे।
हालांकि विराट कोहली दूसरे और तीसरे T20 मुकाबले में खेलेंगे।
पहले मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे।
इस सीरीज के लिए रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।
इसके अलावा हार्दिक की जगह टीम में ऑलराउंडर शिवम दुबे को शामिल किया गया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा और संजू सैमसन भी शामिल होंगे।
इस सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर और तीसरा मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा।
Visit
OiSpice
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice