Rohit Sharma
भारत बनाम अफगानिस्तान के पहले T20 मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली।
इस मुकाबले कप्तान रोहित शर्मा बिना अपना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
दरअसल रोहित शर्मा भारतीय टीम की ओर से दूसरी ही गेंद पर शुभमन गिल की गलती के कारण रन आउट हो गए।
परंतु इस मुकाबले में जीत के साथ रोहित शर्मा ने अपने 100 T20 इंटरनेशनल मैच में जीत दर्ज कर ली है।
वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
रोहित के रहते भारतीय टीम 149 मैचों में 46 मुकाबले में हारी है।
पहले T20 मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शून्य रन पर ही रन आउट हो गए।
यह T20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 11वीं बार है जब वह अपना खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए।
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर केएल राहुल का नाम आता है। जो की 68 पारियों में पांच बार शून्य रन पर आउट हुए हैं।
आपको बता दें कि भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज का दूसरा T20 मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice