Itel Power 450 फोन में मिलेगा 8GB रैम, जानिए कीमत – हाल ही में Itel ने भारतीय बाजार में अपना नया फोन Itel Power 450 लांच किया है। बता दे कि यह फोन 2.4 इंच की डिस्प्ले और यूएसबी टाइप सी सपोर्ट के साथ मिलता है। साथ ही कंपनी ने इसमें 2500mAh की बैटरी भी उपलब्ध कराई है। जो की अधिकतम 20 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। साथ ही यह फोन स्टैंडबाय मोड पर 15 दिन का बैकअप दे सकता है। इस फोन में 2G नेटवर्क कनेक्टिविटी है तथा इसकी कीमत भी काफी ज्यादा कम रखी गई है आइए अब हम आपको इस फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Itel Power 450 स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने बीते दिनों Itel Power 440 फोन लॉन्च किया था। इसके बाद Itel Power 450 नया फोन भी इस डिजाइन के साथ लांच किया है। इस फोन में 2.4 इंच का QVGA रेजोल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें नेविगेशन के लिए डी पैड पर बटन मिलते हैं। सेंटर बटन से फ्लैशलाइट को चालू भी किया जा सकता है। वहीं इसमें आपको रियर पैनल पर स्क्वायर मॉड्यूल में एक कैमरा भी मिलता है। यह फोन Mediatek MTK6261D चिपसेट से लैस है तथा इसमें स्टोरेज के लिए 8GB रैम और 32GB की स्टोरेज दी गई है।
इस फोन में 2500mAh की बैटरी दी गई है जो कि टाइप सी पोर्ट द्वारा चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी यह दावा कर रही है कि यह फोन 20 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है साथ ही स्टैंड बाय मोड में यह फोन 15 दिन तक बैकअप दे सकता है। इस फोन में एफएम रेडियो का सपोर्ट भी शामिल है। साथ में यह फोन किंग वॉइस स्पीच को भी सपोर्ट करता है। इस फोन में इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषा उपलब्ध है।
Itel Power 450 की कीमत
इस फोन को बेहद कम कीमत में कंपनी ने लांच किया है। दरअसल कंपनी ने Itel Power 450 फोन को मात्र 1449 रुपए में पेश किया है। कलर ऑप्शंस की बात की जाए तो यह फोन डीप ब्लू, लाइट ग्रीन और डार्क ग्रे कलर्स ऑप्शन में उपलब्ध है। यदि आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप मोबाइल स्टोर्स से इस फोन को खरीद सकते हैं।






