Google

26 जनवरी से बंद होने जा रहे Google Assistant के ये सभी फीचर्स – स्मार्टफोन चलाते समय कभी ना कभी आपने भी Google Assistant की मदद जरूरी ली होगी। दरअसल गूगल असिस्टेंट वॉइस असिस्टेंट के जरिए कार्य करता है। हालांकि खबर आ रही है कि कंपनी जल्द ही गूगल असिस्टेंट के कई फीचर्स को हटाने का विचार कर रही है। इस दौरान दावा किया जा रहा है कि गूगल कंपनी लगभग 17 फीचर्स को गूगल वॉइस असिस्टेंट से हटाने वाली है। इसके पीछे कंपनी का मानना है कि गूगल असिस्टेंट की क्वालिटी और रिलायबिलिटी और ज्यादा बेहतर करने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है।आइए अब हम आपको बताते हैं कि गूगल असिस्टेंट के कौन-कौन से फीचर्स को हटाया जा रहा है तथा यह फीचर्स कब हटाए जाएंगे।

गौरतलब है कि गूगल असिस्टेंट में 26 जनवरी के बाद कुल 17 फीचर्स को कंपनी हटाने वाली है जिसके बाद गूगल असिस्टेंट में यूजर्स को काफी बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। यानी की 26 जनवरी के बाद से आप इन 17 फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। आइए अब हम आपको बताते हैं कि कंपनी किन फीचर्स को पूरी तरह से हटाने वाली है।

  • गूगल असिस्टेंट के जरिए कुक मैनेजमेंट नहीं किया जा सकेगा यानी कि इंस्ट्रक्शन वीडियो, रेसिपी ट्रांसफर करना और स्टेप बाय स्टेप गाइड को गूगल द्वारा अब हटाया जा रहा है जो की कुकिंग का शौक रखने वालों के लिए बेहद ही बुरी खबर है। हालांकि इस दौरान यूजर्स वॉइस असिस्टेंट से रेसिपी को ऑनलाइन जरूर सर्च कर पाएंगे।
  • वहीं Google Play Books पर अब वॉइस के जरिए ऑडियो बुक्स को कंट्रोल नहीं किया जा सकेगा। परंतु ऑडियो बुक्स को आप मोबाइल से कास्ट जरूर कर पाएंगे।
  • कई फीचर्स हटाने के बाद यूजर्स अब गूगल असिस्टेंट पर मीडिया सेटिंग भी नहीं कर पाएंगे। यानी की वॉइस असिस्टेंट के जरिए अब रेडियो, अलार्म या म्यूजिक इत्यादि मीडिया की सेटिंग आप नहीं कर पाएंगे।
  • वॉइस कॉल करना या गूगल फैमिली ग्रुप में ब्रॉडकास्ट अब नहीं कर पाएंगे। हालांकि घर के अंदर डिवाइस पर ब्रॉडकास्ट आप जरूर कर पाएंगे।
  • स्पीकर्स और स्मार्ट डिस्प्ले पर स्टॉपवॉच मैनेजमेंट को भी कंपनी हटा देगी। हालांकि टाइमर सेट और अलार्म सेट आप वॉइस असिस्टेंट के द्वारा कर पाएंगे।
  • वही कंपनी 26 जनवरी के बाद से वॉइस असिस्टेंट के जरिए वीडियो, ऑडियो या ईमेल मैसेज भी बंद करने जा रही है। हालांकि टेक्स्ट और कॉलिंग मैसेज भेजना जारी रहेगा।
  • कंपनी के फीचर्स हटाने के बाद वॉइस के जरिए कॉन्टैक्ट इनफॉरमेशन नहीं मांगी जा पाएगी। हालांकि इस दौरान यूजर्स कॉल जरुर कर पाएंगे।
  • Versa 3 और Fitbit Sense डिवाइसेज पर वॉइस कंट्रोल नहीं होगा।
  • वही एक्टिविटी कंट्रोल के लिए अब यूजर्स को बटन का उपयोग करना होगा परंतु पिक्सल वॉच पर वॉइस कंट्रोल का सपोर्ट इस फीचर्स के हटाने के बाद भी जारी रहेगा।
  • आने वाले समय में यूजर्स अपने ट्रैवल प्लांस को वॉइस के जरिए चेक नहीं कर पाएंगे। हालांकि वह अपने फ्लाइट के स्टेटस को जरुर चेक कर सकते हैं।
  • रिजर्वेशन करना, पेमेंट सेंड करना या सोशल मीडिया पर पोस्ट करना अब गूगल असिस्टेंट के माध्यम से नहीं हो पाएगा। हालांकि आप वॉइस असिस्टेंट के जरिए इन ऐप को ओपन कर पाएंगे।
Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।